हिंदी स्वर कविता : स्वर ज्ञान बाल कविता - Hindi Swar Gyan Kavita

Dr. Mulla Adam Ali
0

Swar Gyan Bal Kavita In Hindi by Nidhi Mansingh

Swar Gyan Bal Kavita

बाल कविता : हिंदी बाल कविता स्वर ज्ञान, स्वर से कविता, वर्णमाला क्रम से सुंदर बाल कविता बच्चों के लिए। निधि मानसिंह की बाल कविताएं हिंदी में। Poem on Hindi Vowels, Varnamala Poem in Hindi, Hindi Alphabets Poem in Hindi, Swar Gyan Bal Kavita In Hindi...

हिन्दी वर्णमाला में स्वरों के क्रम से कवितामय प्रयोग

स्वर ज्ञान

हिन्दी है भारत की शान

ये भाषा है कितनी महान।

पढ़ लिखकर हम बनें विद्वान

आओ! सीखे स्वर का ज्ञान।

अ से अनार आ से आम

वृक्ष ना काटो लगाओ विराम।

इ से इमली ई से ईख

मानवता की ले लो सीख।

उ से उल्लू ऊ से ऊंट

आलस के बंधन से छूट।

ऋ से ऋषि ज्ञान का भंडार

नमन करे सारा संसार।

ए से एडी ऐ से ऐनक

बारिश आई फिसला रौनक।

ओ से ओखली औ से औरत

मां होती ममता की मूरत।

अं से अंगूर अः खाली

गीत सुनाए कोयल काली।

मिल गया सबको स्वर का ज्ञान

बच्चों मिलकर बजाओ ताली।


- निधि 'मानसिंह'

कैथल हरियाणा

ये भी पढ़ें; हिन्दी वर्णमाला का क्रम से कवितामय प्रयोग

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top