त्रि-दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी : हिंदी में सबाल्टर्न साहित्य

Dr. Mulla Adam Ali
0

Three Day International Seminar

SUBALTERN LITERATURE IN HINDI

Three Day International Seminar

त्रि-दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी

हिंदी में सबाल्टर्न साहित्य

आमंत्रण पत्र

बंधुवर,

हमें यह सूचित करते हुए हर्ष का अनुभव हो रहा है कि हिन्दी विभाग, कोच्चिन विज्ञान व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के द्वारा प्रायोजित हिन्दी में सबाल्टर्न साहित्य विषय पर 2023 दिसम्बर 07, 08 और 09 को त्रिदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।

हिन्दी में सबाल्टर्न साहित्य आज चर्चा का विषय है। जो लोग आज समाज के हाशिए पर हैं वे सब इसके अंतर्गत आते हैं। असमानता पर आधारित समाज में हाशिए में धकेल दिये गये लोगों की आक्रोशपूर्ण आवाज़ को सबाल्टर्न साहित्य माना जाता है। इसके प्रमुख स्वर स्वतंत्रता की भावना और बराबरी का हक है। मुख्य रूप से यहाँ मनुष्य के भविष्य के प्रति पक्षधरता ही है। हाशिएकृत लोगों की मुक्ति को लक्ष्य करके उनके जीवन यथार्थ को व्यक्त करनेवाला साहित्य ही इसमें प्रमुख है। इसके मूल में एक नव प्रगतिशील दृष्टि भी है। पूँजीवादी समग्रता को अस्वीकार करते हुए इसमें आदिवासी, दलित, स्त्री एवं किन्नर को वाणी देने का प्रयास किया गया है। साहित्य में उनकी समग्र देन को निर्धारित करना प्रस्तुत संगोष्ठी का उद्देश्य है।

संगोष्ठी में आप सादर आमंत्रित हैं।

हिंदी विभाग, कोच्चिन विज्ञान व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी

Three Day International Seminar

SUBALTERN LITERATURE IN HINDI

संगोष्ठी का मुख्य विषय : हिंदी में सबाल्टर्न साहित्य

संगोष्ठी के उप-विषय  :

1) हिंदी साहित्य में स्त्री।

2) हिन्दी साहित्य में दलित।

3) हिन्दी साहित्य में आदिवासी।

4) हिन्दी साहित्य में ट्रान्सजेंडर।

आपसे अनुरोध है कि इस अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में उपस्थित होकर सहयोग दें। प्रपत्र प्रस्तुत करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।

पंजीकरण लिंक:

https://forms.gle/Z3NFjpL6NSgrBkuT8

पंजीकरण शुल्क :

प्राध्यापकों के लिए :- 1000/- 

शोध छात्रों/विद्यार्थियों के लिए :- 500/-

आलेख संबंधित विवरण : चयनित शोध आलेखों को विभाग की शोध पत्रिका अनुशीलन (पियर रिव्यूड) में प्रकाशित किया जाएगा । आलेख भेजने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2023 है। 

पंजीकरण शुल्क निम्न नंबर पर गुगल पे (Google pay) कर सकते हैं :- 9446426447

926dd240-801a-4154-8586-13f243055634_GooglePay_QR.png

संगोष्ठी में भाग लेनेवाले प्रतिभागियों से निवेदन है कि निम्न लिंक द्वारा संगोष्ठी के व्हाट्सएप समूह में ज्वाइन हो ताकि आगे की सभी जानकारी पा सकें:-

https://chat.whatsapp.com/LEdoO7Xds9yCUcImFkzCVS     

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें :

प्रो. (डॉ.) के. अजिता 

(वरिष्ठ आचार्या & विभागाध्यक्षा, हिंदी विभाग, कुसाट)

मोबाइल : 9447646240

डॉ. अनीश के. एन (सहायक आचार्य)

(आयोजन सचिव)

मोबाइल : 9446426447

धन्यवाद।

ये भी पढ़ें;

* आदिवासी : भारत की जनजाति के लोग

* आदिवासी समाज : लोकगीत परम्परा

* समाज परिवर्तन में दलित साहित्य और साहित्यकारों का योगदान

* हिंदी साहित्य में किन्नर समाज का चित्रण

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top