भारत का राष्ट्रीय पुष्प कमल के विषय पर कविता

Dr. Mulla Adam Ali
0

बीन के नाम से भी जाने जाता है कमल का फूल यह भारत का राष्ट्रीय पुष्प है, भारतीय संस्कृति का प्रतीक माने जाने वाला यह पवित्र फूल के बारे में आज एक कविता प्रस्तुत है।

Poem on National Flower of India : Lotus

Poem on National Flower Lotus

भारत का राष्ट्रीय पुष्प कमल के विषय पर कविता : कविता कोश में प्रस्तुत है डॉ. परशुराम शुक्ल की कविता कमल, जो भारत का राष्ट्रीय फूल है। प्रतिनिधि बाल कविताएं से कमल पुष्प के विषय पर बेहतरीन कविता हिन्दी में। हिंदी बाल कविता कमल, भारत का राष्ट्रीय फूल कमल पर बाल कविता, भारत के राष्ट्रीय चिन्हों पर आधारित कविताएं, कमल फूल के विषय पर बेहतरीन कविता।

Bharat Ka Rashtriya Pushp Kamal Par Kavita

राष्ट्रीय फूल कमल / डॉ. परशुराम शुक्ल

भारत सहित कई देशों में,

पुष्प निराला मिलता।

दलदल और रुके पानी के,

जल कुण्डों में खिलता।

सिंगापुर से अमरीका तक,

कई जगह मिल जाता।

धवल, गुलाबी, हल्का, नीला,

अपना रूप दिखाता ।।

सत्तर तक पंखुड़ियाँ इसमें,

लम्बी नाल निराली ।

थाली जैसी बड़ी पत्तियाँ,

गोल-गोल मतवाली ।।

तेज धूप में खिलता है यह,

अपनी छटा दिखाता।

तीन दिनों तक हँसता रहता,

फिर यह मुरझा जाता।

अंग सभी उपयोगी इसके,

व्रत में खाये जाते ।

और हुए बीमार अगर तो,

इनसे दवा बनाते ।।


- डॉ. परशुराम शुक्ल

बाल साहित्यकार,

भोपाल (मध्यप्रदेश)

जरूर पढ़े;

प्रेरणादायक कविता : कमल - Inspirational Poem in Hindi

National Symbols of India : भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों की सूची

Kamal Ke Pushp Par Kavita, Hindi Kavita Kosh, Dr. Parshuram Shukla Poetry in Hindi, Hindi Bal Kavita Kamal, Poem on National Flower of India, Poem on Lotus Flower, Hindi Bal Geet, Pratinidhi Bal Kavitayein, Dr. Mulla Adam Ali, Hindi Language and Literature Blog, Poetry Collection in Hindi..

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top