एक छोटी सी चिड़िया : कविता - प्रभा पारीक

Dr. Mulla Adam Ali
0

Ek Choti Si Chidiya Hindi Kavita by Prabha Pareek, Hindi Kavita Kosh, Poetry Collection in Hindi, Hindi Poems, Poetry Community.

Prabha Pareek Poetry

ek choti si chidiya poem

Hindi Kavita Ek Choti Si Chidiya : 20 मार्च विश्व गौरैया दिवस पर विशेष पढ़िए कविता कोश में प्रस्तुत है प्रभा पारीक की बेहतरीन कविता एक छोटी सी चिड़िया, इस कविता में सुबह का सुंदर चित्रण किया है।

Ek Nanhi Si Chidiya : Poetry

एक छोटी सी चिड़िया 


संकट का यह दौर चला है,

कोई किसी के घर ना जाए।


पर एक छोटी सी चिड़िया,

रोज मेरे घर चली आए।


कुछ डरती कुछ घबराती,

चोंच में अपने तिनके लाए।


उस टंगे घर में घुस ना पाए फिर,

तिनका तिनका वो रख जाए।


छोटा सा घर बड़ा सुरक्षित,

बिल्ली भी कभी पास ना आए।


दूर खड़ी निहारूं उसको,

पास उसके जाया न जाए।


काश में उसे एक बड़ा घर देती,

जिसमे वो अपने अंडे से लेती।


क्षमा करो ए चिड़िया रानी,

अगले बरस तुम फिर से आना|


कुछ समय से पहले आना,

इसके बदले बड़ा घर पाना।


-   प्रभा पारीक

भरुच, गुजरात

ये भी पढ़ें; परदेसी चिड़िया : हिंदी कविता

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top