हिन्दी साहित्य के 51 अति महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न | उत्तर सहित | AP TET, DSC, UGC NET

Dr. Mulla Adam Ali
0

हिन्दी साहित्य की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UGC NET, NET-JRF, SET, TGT, PGT, AP TET, DSC तथा अन्य शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस लेख में हिन्दी साहित्य के 51 अत्यंत महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर सहित प्रस्तुत किए गए हैं, जो परीक्षा की दृष्टि से बार-बार पूछे जाने वाले विषयों पर आधारित हैं।

इन प्रश्नों में हिन्दी साहित्य का इतिहास, प्रमुख कवि एवं लेखक, साहित्यिक आंदोलन, आलोचना, काव्यशास्त्र, भाषा विज्ञान, व्याकरण तथा महत्वपूर्ण साहित्यिक कृतियों से संबंधित तथ्य शामिल हैं। यदि आप हिन्दी साहित्य की किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह प्रश्नोत्तरी आपके ज्ञान का मूल्यांकन करने और तैयारी को मजबूत बनाने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

हिन्दी साहित्य के 51 महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न | परीक्षा की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी

हिन्दी साहित्य के 51 महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न

51 Most Important Hindi Literature Objective Questions with Answers | AP TET, DSC & UGC NET

1. चन्द्रकान्ता उपन्यास का प्रकाशन वर्ष है?

     (a) 1890

     (b) 1888

     (c) 1892

     (d) 1893

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (b) 1888


2. जासूसी उपन्यासों में प्रधानता रही है?

     (a) चरित्र की

     (b) घटना की

     (c) पात्र की

     (d) इनमें से कोई नहीं

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (b) घटना की


3. परीक्षा गुरु उपन्यास का केंद्र है?

     (a) ब्रजमोहन

     (b) मदनमोहन

     (c) ब्रजकिशोर

     (d) इनमें से कोई नहीं

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (b) मदनमोहन


4. कंकाल व तितली उपन्यास के उपन्यासकार हैं?

     (a) जयशंकर प्रसाद

     (b) महादेवी वर्मा

     (c) सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला'

     (d) मुंशी प्रेमचंद

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (a) जयशंकर प्रसाद


5. 'शेखर: एक जीवनी' किस प्रकार का उपन्यास है?

     (a) सामाजिक

     (b) राजनैतिक

     (c) ऐतिहासिक

     (d) मनोवैज्ञानिक

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (d) मनोवैज्ञानिक


6. मुंशी प्रेमचंद जी का कौनसा कहानी संग्रह अंग्रेजी सरकार द्वारा जब्त कर लिया गया?

     (a) गोदान

     (b) रंगभूमि

     (c) सोजे वतन

     (d) कर्मभूमि

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (C) सोजे वतन


7. जयशंकर प्रसाद द्वारा रचित अंतिम नाटक है?

     (a) चन्द्रगुप्त 

     (b) स्कन्दगुप्त

     (c) ध्रुवस्वामिनी

     (d) अजातशत्रु

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (C) ध्रुवस्वामिनी


8. राही मासूम रज़ा के द्वारा रचित उपन्यास नहीं है?

     (a) दिल एक सादा कागज

     (b) टोपी शुक्ला

     (c) कटरा बी आरज़ू 

     (d) समर शेष है

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (d) समर शेष है


9. हिन्दी में 'ऋतु संहार' के रचयिता है - 

     (a) गुरुभगत सिंह

     (b) ठाकुर जगमोहन सिंह

     (c) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र

     (d) श्रीधर पाठक

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (d) श्रीधर पाठक


10. 'प्रेमशतक' के रचनाकार हैं - 

     (a) अंबिकादत्त व्यास

     (b) वियोगी हरि

     (c) जगन्नाथदास रत्नाकर

     (d) दुलारेलाल भार्गव

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (b) वियोगी हरि


11. इनमें से कौनसी बोली 'बिहारी हिन्दी' वर्ग में नहीं आती है?

     (a) भोजपुरी

     (b) मैथिली

     (c) छत्तीसगढ़ी

     (d) मगही

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (C) छत्तीसगढ़ी


12. निम्नलिखित में से पश्चिमी हिन्दी की बोली नहीं है - 

     (a) ब्रजभाषा

     (b) कन्नौजी

     (c) बुन्देली

     (d) मगही

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (d) मगही


13. 'भँवर गीत' किसकी रचना है?

     (a) सूरदास

     (b) नंददास

     (c) चतुर्भुजदास

     (d) कृष्णदास

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (b) नंददास


14. आवारा मसीहा किसके जीवन पर आधारित है?

     (a) शरतचन्द्र

     (b) बंकिमचन्द्र 

     (c) रवीन्द्रनाथ टैगोर

     (d) विभूतिभूषण बन्दोपाध्याय

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (a) शरतचन्द्र


15. हिन्दी किस भाषा परिवार की भाषा है?

     (a) द्रविड़ 

     (b) सैमेटिक

     (c) भारोपीय

     (d) रैड इण्डियन

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (C) भारोपीय


16. प्राचीन भारतीय आर्य भाषा है?

     (a) वैदिक संस्कृत

     (b) पाली

     (c) अवहट्ट

     (d) प्राकृत

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (a) वैदिक संस्कृत


17. देवनागरी लिपि है - 

     (a) चित्रात्मक लिपि

     (b) संकेतात्मक लिपि

     (c) अक्षरात्मक लिपि

     (d) वर्णनात्मक लिपि

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (C) अक्षरात्मक लिपि


18. मैथिली हिन्दी में रचित गद्य की पहली पुस्तक है - 

     (a) उक्तिव्यक्तिप्रकरण

     (b) वर्णरत्नाकर

     (c) राउलवेल

     (d) वसन्त विलास

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (b) वर्णरत्नाकर


19. इनमें से किस बोली का बिहारी हिन्दी से सम्बन्ध नहीं है?

     (a) अवधी

     (b) मगही

     (c) भोजपुरी

     (d) मैथिली

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (a) अवधी


20. मैथिली का प्राचीनतम उपलब्ध ग्रन्थ है?

     (a) वर्णरत्नाकर

     (b) कीर्तिलता

     (c) चर्यापद

     (d) ज्ञानेश्वरी

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (a) वर्णरत्नाकर


21. इनमें कौनसी बोली आकार बहुल्य नहीं है?

     (a) खड़ी बोली

     (b) ब्रज भाषा

     (c) बुन्देली

     (d) कन्नौजी

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (a) खड़ी बोली


22. पश्चिमी हिन्दी के अंतर्गत नहीं आती है?

     (a) बांगरू 

     (b) कन्नौजी

     (c) बुन्देली

     (d) बघेली

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (d) बघेली


23. इनमें से कौनसा युग्म अघोष ध्वनि है?

     (a) ग, घ

     (b) ड़, ढ

     (c) प, फ

     (d) द, ध

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (C) प, फ


24. गोकुलनाथ की रचना है - 

     (a) पउम चरिउ

     (b) ललित विस्तार

     (c) छंदानुशासन

     (d) चौरासी वैष्णवन की वार्ता

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (d) चौरासी वैष्णवन की वार्ता


25. 'काव्यालंकार' किसकी रचना है - 

     (a) भामह

     (b) राजशेखर

     (c) दण्डी 

     (d) रुद्रभट्ट

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (a) भामह


26. नाटक को पंचम वेद किसने कहा?

     (a) धनंजय

     (b) भट्टानायक

     (c) भारतमुनि

     (d) भानुदत्त

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (C) भारतमुनि


27. प्रेमचन्द के 'सेवासदन' उपन्यास का उर्दू शीर्षक है - 

     (a) बाजार ए हुस्न

     (b) गोशा ए आफिमत

     (c) चौगाने हस्ती

     (d) हम खुर्मा व हम सबाब

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (a) बाजार ए हुस्न


28. जयशंकर प्रसाद का सर्वप्रथम नाटक है - 

     (a) सज्जन

     (b) राज्यश्री

     (c) कामना

     (d) विशाखा

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (a) सज्जन


29. 'दूसरा दरवाज़ा' किस विधा की रचनाएँ है?

     (a) नाटक

     (b) उपन्यास

     (c) गीतनाट्य

     (d) कहानी

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (b) उपन्यास


30. 'तद्भव' पत्रिका का प्रकाशन स्थल है - 

     (a) भोपाल

     (b) दिल्ली

     (c) लखनऊ

     (d) अहमदाबाद

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (C) लखनऊ


31. 'आखिरी कलाम' काव्य का प्रतिपाद्य विषय है - 

     (a) इस्लाम दर्शन

     (b) प्रेमाख्यान

     (c) लोक संस्कृति

     (d) युगबोध

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (a) इस्लाम दर्शन


32. इनमें कौनसी दलित आत्मकथा नहीं है?

     (a) नागफनी

     (b) जूठन

     (c) अपनी खबर

     (d) मुर्दहिया

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (C) अपनी खबर


33. 'अर्धकथानक' किस भाषा की रचना है?

     (a) अवधी

     (b) ब्रज

     (c) बुंदेली

     (d) राजस्थानी

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (b) ब्रज


34. 'मेरी तेरी उसकी बात' के लेखक कौन है?

     (a) भगवतीचरण वर्मा

     (b) यशपाल

     (c) अमृतलाल नागर

     (d) शिवप्रसाद सिंह

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (b) यशपाल


35. 'वट पीपल' के लेखक कौन है?

     (a) हरिवंशराय बच्चन

     (b) निर्मल वर्मा

     (c) रामधारी सिंह दिनकर

     (d) रामकुमार वर्मा

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (C) रामधारी सिंह दिनकर


36. 'शेषयात्रा' की लेखिका कौन है?

     (a) उषा प्रियंवदा

     (b) कृष्णा सोबती

     (c) नासिरा शर्मा

     (d) मन्नू भण्डारी 

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (a) उषा प्रियंवदा


37. जगनिक की रचना कही जाती है - 

     (a) बीसलदेव रासो 

     (b) परमाल रासो 

     (c) पृथ्वीराज रासो

     (d) आल्ह खण्ड 

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (b) परमाल रासो


38. 'झोपड़ी से राजभवन' तक के लेखक कौन है?

     (a) नैमिष राय

     (b) माताप्रसाद

     (c) कंवल भारती

     (d) सूरजपाल चौहान

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (b) माताप्रसाद


39. 'सरहपा' का संबंध निम्न में से किससे है?

     (a) सिद्ध साहित्य

     (b) रासो साहित्य

     (c) नाथ साहित्य

     (d) जैन साहित्य

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (a) सिद्ध साहित्य


40. बिहारी किस धारा के कवि है?

     (a) रीतिसिद्धि

     (b) रीतिमुक्त

     (c) स्वच्छंद 

     (d) रीतिबद्ध

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (a) रीतिसिद्धि


41. "दुःख ही जीवन की कथा रही

क्या कहूं जो आज नहीं कही।"

उपर्युक्त पंक्तियां किस कविता से उद्धृत हैं?

     (a) सरोज स्मृति

     (b) राम की शक्तिपूजा 

     (c) तुलसीदास 

     (d) कुकुरमुक्त 

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (a) सरोज स्मृति


42.  'समय देवता' किस कवि की कविता है?

     (a) केदारनाथ अग्रवाल

     (b) नागार्जुन

     (c) माखनलाल चतुर्वेदी

     (d) नरेश मेहता

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (d) नरेश मेहता


43. 'एक बूंद सहसा उछली' किस विधा की रचना है?

     (a) यात्रा-वृत्तांत 

     (b) संस्मरण

     (c) रेखाचित्र

     (d) निबंध

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (a) यात्रा-वृत्तांत


44. 'मेरे राम का मुकुट भीग रहा है' किसकी रचना है?

     (a) विद्यानिवास मिश्र

     (b) विष्णुकांत शास्त्री

     (c) कुबेरनाथ राय

     (d) गुलाब राय

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (a) विद्यानिवास मिश्र


45. निम्नलिखित में से कौनसी आलोचना कृति विजयदेव नारायण साही की है?

     (a) जायसी

     (b) सूरदास

     (c) साहित्यालोचन

     (d) रस मीमांस

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (a) जायसी


46. छायावाद को 'स्थूल के प्रति सूक्ष्म का विद्रोह' किसने कहा है?

     (a) सुमित्रानंदन पंत

     (b) डॉ. नगेंद्र

     (c) रामचंद्र शुक्ल

     (d) जयशंकर प्रसाद

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (b) डॉ. नगेंद्र


47. गोस्वामी तुलसीदास की रचना 'कवितावली' किस भाषा की रचना है?

     (a) अवधी

     (b) ब्रजभाषा

     (c) मैथिली

     (d) बुन्देली

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (b) ब्रजभाषा


48. 'रस गंगाधर' के रचयिता कौन हैं?

     (a) अभिनवगुप्ता

     (b) दण्डी

     (c) पण्डितराज जगन्नाथ

     (d) आचार्य विश्वनाथ

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (C) पण्डितराज जगन्नाथ


49. भरत मुनि के अनुसार काव्य में कितने गुण होते हैं?

     (a) दस

     (b) पाँच

     (c) तीन 

     (d) सात

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (a) दस


50. हिन्दी के किस आलोचक ने 'देवरानी जेठानी की कहानी' को हिन्दी का प्रथम उपन्यास माना है?

     (a) नामवर सिंह

     (b) रामविलास शर्मा

     (c) विजय मोहन सिंह

     (d) गोपाल राय

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (d) गोपाल राय


51. 'अंधायुग' किस नाट्यविधा के अंतर्गत आता है?

     (a) गीतिनाट्य

     (b) नाटक

     (c) रूपक

     (d) प्रहसन

🔍 Check Answer

✅ सही उत्तर: (a) गीतिनाट्य


ये भी पढ़ें;

हिन्दी साहित्य / Hindi Literature

UGC NET 2026 : MCQ Quiz Hindi

हिन्दी साहित्य का इतिहास : History of Hindi Literature

• यह प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए क्यों महत्वपूर्ण हैं?

• यह प्रश्न निम्न परीक्षाओं में बहुत उपयोगी हैं:

^ UGC NET हिन्दी

^ TGT हिन्दी

^ PGT हिन्दी

^ SET परीक्षा

^ शिक्षक भर्ती परीक्षा (AP DSC)

^ अन्य प्रतियोगी परीक्षाएँ

• तैयारी के लिए सुझाव

1️⃣ रोज 25–30 प्रश्नों का अभ्यास करें।

2️⃣ पुराने प्रश्न पत्र अवश्य पढ़ें।

3️⃣ हिन्दी साहित्य का इतिहास और प्रमुख कृतियाँ याद रखें।

4️⃣ नियमित रूप से MCQ Tests प्रैक्टिस करें।

FAQ

प्रश्न – हिन्दी साहित्य के MCQ किस परीक्षा में पूछे जाते हैं?

उत्तर – UGC NET, TGT, PGT, SET, AP TET, AP DSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में।

प्रश्न – हिन्दी साहित्य की तैयारी कैसे करें?

उत्तर – इतिहास, प्रमुख कवि एवं लेखक, साहित्यिक आंदोलन, आलोचना, काव्यशास्त्र, भाषा विज्ञान, व्याकरण तथा महत्वपूर्ण साहित्यिक कृतियों का नियमित अध्ययन करें तथा MCQ अभ्यास करें।

निष्कर्ष;

इस लेख में हिन्दी साहित्य के 51 महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर सहित दिए गए हैं। यदि आप UGC NET, TGT, PGT, AP TET DSC या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो यह प्रश्न आपके लिए बेहद उपयोगी सिद्ध होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top