Smt. Vimla Rastogi is a senior Hindi writer and social worker with a rich literary journey spanning several decades. She has made a significant contribution to Hindi children’s literature through stories, poems, plays, songs, biographies, and other literary forms. Her works have appeared in several reputed Hindi magazines and have also been included in school textbooks. She has received numerous literary honours and awards for her contribution to Hindi literature and children’s writing.
Vimla Rastogi Biography: Life, Literary Works, Awards and Contribution to Hindi Children’s Literature
श्रीमती विमला रस्तोगी का साहित्यिक परिचय, जीवन, रचनाएँ, सम्मान एवं बाल साहित्य में योगदान
वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाजसेवी श्रीमती विमला रस्तोगी का साहित्यिक जीवन कई दशकों की सृजनशील साधना, विशेषतः बाल साहित्य के प्रति समर्पण और सामाजिक सरोकारों से समृद्ध है। बाल कहानियों, कविताओं, शिशु गीतों, नाटकों, जीवनी, उपन्यास और आलेख जैसी अनेक विधाओं में उनकी रचनात्मक उपस्थिति रही है। उनकी अनेक रचनाएँ प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित तथा विद्यालयी पाठ्यक्रमों में सम्मिलित हुई हैं। विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं द्वारा उन्हें अनेक सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। आकाशवाणी और दूरदर्शन से भी उनकी रचनाएँ प्रसारित होती रही हैं। प्रस्तुत परिचय में उनके बहुआयामी साहित्यिक व्यक्तित्व, बाल साहित्य में योगदान, लेखन-यात्रा और सामाजिक सक्रियता की संक्षिप्त झलक प्रस्तुत है।
विमला रस्तोगी का साहित्यिक व्यक्तित्व और बाल साहित्य में योगदान
श्रीमती विमला रस्तोगी
जन्मः 3-1-1948
पिता का नामः श्री शिवचरन दास रस्तोगी (उद्योगपति, सम्भल)
माता का नामः श्रीमती राममूर्ति देवी
पति का नाम: स्व. श्री कीर्ति प्रकाश रस्तोगी
शिक्षाः एम0 ए0 (हिन्दी व अर्थ शास्त्रा)
संर्पकः ‘आयाम’, 127, गगन विहार (Main),
दिल्ली - 110051
प्रकाशित कृतियांः कुल 20
बाल कहानी संग्रह - 1-विश्व की श्रेष्ठ लोककथाएं, 2-मणि की परख, 3-सपनों का संसार, 4-दो दूनी चार 5-सुनो कहानी, 6-एक थी राजकुमारी, 7-तुम फिर आना, 8-गो गो की वापसी, 9-गो गो परत आना (मराठी भाषा में), 10-बच्चों की सतरंगी कहानियाँ, 11-हवाई हाथी व अन्य कहानियां।
जीवनी : सिस्टर निवेदिता
बाल पद्य नाटक : शहीद की माँ
बाल कविता संग्रह : अपनी धरती अपना देश
बाल शिशु गीत संग्रह : प्यारे प्यारे शिशु गीत
बाल उपन्यास : गोपी चन्द जासूस (प्रेस में)
बाल नाटक संग्रह : हम सब एक हैं
काव्य संग्रह : सुधियों के झरोखों से
तुमने मुझको नहीं पुकारा (प्रेस में)
आलेख संग्रह (प्रौढ़ एवं बच्चे दोनों के लिए उपयोगी) - मुस्कुराता बचपन सोचते माँ बाप
- कक्षा 1, 2 एवं 3 की पलाश नामक हिन्दी पाठ्य पुस्तकों में बाल कविताएं सम्मलित।
- अन्र्तराष्ट्रीय मिलेनियम स्कूल, लखनऊ में कक्षा 4 की पुस्तक में एकांकी ‘मौसम तेरे रंगल निराले’ पाठ्यक्रम में है।
- क्राईस्ट चर्च स्कूल, हज़रतगंज,लखनऊ में हिंदी मंथन पाठ्य पुस्तक, कक्षा 3 में एक कहानी पढ़ाई जा रही है.
सम्मान एवं पुरस्कार
- 2026 हिन्दी की अन्तर्राष्ट्रीय पाक्षिक पत्रिका चाणक्य वार्ता के बालसाहित्य विशेषांक के लेखक के रूप में Constitution Club नई दिल्ली में सम्मान।
- 2026 महाराजा हरिश्चन्द्र जयन्ती समारोह सम्भल (उ.प्र.) में साहित्यिक व सामाजिक कार्यों के लिए सम्मान।
- 2026 साहित्य मंडल श्री नाथ द्वारा बाल कहानी प्रतियोगिता में कहानी पुरस्कृत होने पर बालप्रभा की मानद उपाधि से सम्मानित।
- 2026 श्री गांधी पुस्तकालय शाहजहाँपुर ने, बाल साहित्य के क्षेत्रा में अविस्मरणीय योगदान हेतु बारहवें प्रभा स्मृति बाल साहित्य सम्मान देने की घोषणा की है, कार्यक्रम की तिथि शीघ्र घोषित करेंगे।
- 2025 श्री नाथ द्वारा साहित्य मंडल ने विशाल कार्यक्रम में बाल साहित्य भूषण की उपाधि के साथ श्रीमती केसर देवी जमी स्मृति सम्मान।
- 2025 राजस्थानी साहित्य अकादमी, विनायक विद्यापीठ एवं बाल वाटिका के संयुक्त तत्वावधान में 26वीं बाल साहित्य गोष्ठी कारोही, (जि. भीलवाड़ा) में गंगा दुलारी शुक्ला स्मृति बाल साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया।
- 2024 बाल कल्याण एवं बाल साहित्य शोध केन्द्र, भोपाल द्वारा डा० राष्ट्र बंधु बाल साहित्य सम्मान।
- 2023 पं० हरप्रसाद पाठक स्मृति साहित्य पुरस्कार समिति मथुरा के रजत जयन्ती समारोह में ‘हिन्दी रत्न’ की उपाधि से सम्मानित।
- 2023 कानपुर की सौभाग्य संस्था के द्वारा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाजसेवी विशिष्ट सम्मान।
- 2023 हिन्दी की गूँज संस्था दिल्ली के 11वें वार्षिक उत्सव पर वरिष्ठ साहित्यकार के रूप में सम्मान।
- 2022 उ.प्र. हिन्दी संस्थान, लखनऊ द्वारा 2021 के प्रतिष्ठित सुभद्रा कुमारी चैहान सम्मान। राशि 51000/-
- 2015 ह. व. अखिल भारतीय महिला मंडल, मेरठ के वार्षिक अधिवेशन में ‘साहित्य शिरोमणि’ की उपाधि से सम्मानित।
- 2009 बाल कल्याण सोसाइटी खटीमा द्वारा ‘बाल साहित्य शिरोमणि’ सम्मान।
- 2006 महीयसी महादेवी वर्मा की जन्मशती के उपलक्ष्य में हिन्दी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग द्वारा ‘सारस्वत सम्मान’ तथा ‘प्रज्ञाभारती’ की मानद उपाधि से सम्मानित।
- 2000 महाराजा हरिश्चन्द्र स्मृति कवि सम्मेलन, गाजियाबाद में सम्मान।
- 1998 सूर्यवंशीय समाज, दिल्ली द्वारा रचनात्मक व सामाजिक कार्यों हेतु सम्मान।
- 1997 ‘नागरी बाल साहित्य संस्थान’ बलिया द्वारा बाल साहित्य की स्मरणीय सेवाओं हेतु सम्मानित।
- 1997 रस्तोगी युवक सभा सम्भल द्वारा साहित्यिक सृजन हेतु सम्मानित।
- 1996 भारतीय बाल कल्याण संस्थान कानपुर के शिमला में हुए कार्यक्रम में तत्कालीन मुख्यमंत्राी की पत्नी द्वारा ‘सारस्वत सम्मान’ से सम्मानित।
- 1996 बाल साहित्य संस्कृति कला विकास संस्थान, नगर बाजार बस्ती द्वारा बाल साहित्य में विशिष्ट योगदान हेतु सम्मान।
- 1994 रचनात्मक लेखन हेतु रस्तोगी समाज, दिल्ली द्वारा सम्मान।
- 1991 अ. भा. लघु पत्र पत्रिका समन्वय मंच,कानपुर द्वारा उफरैं खाल (गढ़वाल) में हुए कार्यक्रम में साहित्यिक सम्मान।
पुरस्कार
- साप्ताहिक हिन्दुस्तान द्वारा आयोजित अ. भा. बाल कहानी प्रतियोगिता में कहानी ’छोटी छोटी बातें’ पुरस्कृत।
- पुस्तक “सिस्टर निवेदिता” (जीवनी) पं0 भूपनरायण दीक्षित बाल साहित्य पुरस्कार से पुरस्कृत।
- कहानी ‘प्रेरणा’ ज्योतिराज पुरस्कार से पुरस्कृत।
- हरिश्चन्द्र बंधु द्वारा आयोजित अ. भा. कहानी प्रतियोगिता में कहानी ‘दिशाहीन’ पुरस्कृत।
- बाल प्रहरी पत्रिका द्वारा आयोजित राष्ट्रीय बाल साहित्य संगोष्ठी में पुस्तक “गो गो की वापसी” पुरस्कृत।
अन्य-
निम्नलिखित संग्रहों में कहानियां, नाटक व कवितायें संग्रहीत
1. हिंदी की श्रेष्ठ बाल कहानियां में बाल कहानी ‘अच्छा इंसान’ सम्मिलित।
2. इक्कीसवीं सदी की बाल कहानियां में बाल कहानी ‘मैं अच्छा बनूँगा’।
3. आधुनिक बाल कहानियां में बाल कहानी ‘मेरा फर्ज’।
4. इक्यावन ऐतिहासिक बाल कहानियां पुस्तक में बाल कहानी ‘देश की खातिर’।
5. ‘गूंजे जय जयकार’ प्रकाशन विभाग की पुस्तक में कविता ‘करनी अब कुर्बानी है’।
6. 100 श्रेष्ठ बाल एकांकी में नाटक ‘फर्ज’।
7. डॉ. नागेश पांडेय जी के बाल कहानी संग्रह में ‘एक कहानी’।
8. ‘आओ इनसे कुछ सीखें पुस्तक में विमला जी के बाल साहित्य का विवरण, मुख्य पृष्ठ पर फोटो।
9. राष्ट्रीय बाल भवन की पुस्तक ‘त्रिवेणी’ में आलेख।
10. हिंदी अकादमी द्वारा प्रकाशित ग्रन्थ ‘संकल्प’ में आलेख।
11. डॉ. जाकिर अली द्वारा संपादित पुस्तक में विज्ञान कथा
रचनाएं प्रकाशित
राष्ट्रीय स्तर की सभी पत्रा-पत्रिकाओं में बाल कहानियां, एकांकी, कविताएँ और शिशु गीत प्रकाशित, जैसे साप्ताहिक हिंदुस्तान, नंदन, पराग, बाल भारती, बाल वाटिका, चम्पक, सुमन सौरभ, जन संसार, मेला, अमर उजाला, जनसत्ता, बाल किलकारी, ग्वालियर किरण, बाल किरण, टावर टोली और बालवाणी। बाल भास्कर, अभिनव बालमन, चाणक्य वार्ता।
लेखन यात्रा
कई दशक से लेखन। साहित्य की लगभग सभी विधाओं पर लेखनी सक्रिय। वयस्कों के लिए भी लेखन। वयस्कों के लिए लिखी रचनायें हिंदी की राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में सैकड़ों रचनायें नियमित रूप से प्रकाशित, जैसे कादम्बनी, साप्ताहिक हिंदुस्तान, धर्मयुग, नवभारत टाइम्स, दैनिक हिंदुस्तान, जनसत्ता, अमर उजाला, राष्ट्रीय सहारा, नई दुनिया, मनोरमा, गृहशोभा, सरिता, मुक्ता, कंचन प्रभा, जागृति, माधुरी, वामा, आज कल। ग्वालियर किरण, दैनिक इन्दौर समाचार, पंजाब केसरी एवं साहित्य भारती, हरिभूमि ‘सहेली’, ‘अक्षरा’ पत्रिका।
स्तम्भ लेखन
दैनिक हिंदुस्तान में ‘चर्चित व्यक्तियों की अचर्चित पत्नियां’। हरिश्चंद्र मासिक में ‘एक पाती’ तथा ‘समस्या और समाधान’, वामा पत्रिका में चूं चूं-चीं चीं का परिवार।
रेडियो
1971 से सैकड़ों कहानियां, नाटक, कविताएं, वार्तायें, आकाशवाणी लखनऊ, दिल्ली एवं विदेश सेवा विभाग आकाशवाणी दिल्ली से नियमित प्रसारित।
दूरदर्शन
नाटक, बाल कहानियां व कविताएं दूरदर्शन दिल्ली व दूरदर्शन उपग्रह से प्रसारित। दूरदर्शन की परिचर्चाओं में भाग लिया व स्वतंत्रा रूप से बच्चों के कार्यक्रम आयोजित किये।
विशेष
- प्रख्यात साहित्यकार स्व0 मनोहर श्याम जोशी के साथ ‘हमराही’ सीरियल में सहयोगी लेखक के रूप में काम किया।
- अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, नई दिल्ली में प्रकाशन विभाग के हिन्दी बुलेटिन के लिए रिपोर्टिंग की।
- कई फिल्मी व दूरदर्शन कलाकारों से साक्षात्कार लिए तथा प्रकाशित हुए।
- एन.सी. ई. आर. टी., राष्ट्रीय बाल भवन एवं सी.ई.आई.टी. दिल्ली द्वारा आयोजित कार्यशालाओं एवं सेमिनारों में निरन्तर भागीदारी। कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए हिंदी डिक्शनरी बनायी।
- हिन्दी दिवस के स्वर्ण जयन्ती अवसर पर हिन्दी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हुए अपना पेपर पढ़ा।
- राष्ट्रीय बाल भवन दिल्ली में भी पेपर वाचन।
- ‘नेशनल ओपन स्कूल’ की कार्यशालाओं में भाग लिया।
- समय-समय पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में निमंत्रित तथा निर्णायक मंडल में चयनित।
- जवाहर लाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी राजस्थान की विज्ञान कहानी प्रतियोगिता में कहानी चयनित।
पद
- पूर्व राष्ट्रीय मंत्री (अखिल भारतीय हरिश्चन्द्रवंशीय महासभा)
- पूर्व अध्यक्षा, सूर्य वंशीय हरीश चंद्र समाज, महिला मंडल, दिल्ली
- पूर्व मंत्राी (महिला मंच) अ. भा. वैश्य महासम्मेलन, नई दिल्ली
- सदस्य, लेखिका संघ, नई दिल्ली
- एकल विद्यालय छण्ळण्व्ण् में संच प्रभारी
- उपाध्यक्ष, बनवासी महिला समिति पूर्वी विभाग
संपादक मंडल
- हरिश्चंद्र बन्धु मासिक तथा पूर्व सह सम्पादक कोमा पत्रिका, हरिश्चन्द्र पत्रिका के महिला विशेषांक का संपादन किया।
भ्रमण
- भारत के साथ-साथ म्यूनिख, जर्मनी, फ्रांस, वेनिस, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड, शंघाई, बीजिंग, लंदन, इत्यादि में भ्रमण किया।
YouTube- Vimla Rastogi Poem
https://bit&ly/3B6V1Vp
संपर्क
विमला रस्तोगी
‘आयाम’
127, गगन विहार
दिल्ली - 110051
मो. 98112 98893
Email : vimal.kirti.shivi @gmail.com
ये भी पढ़ें; प्रभुदयाल श्रीवास्तव: बालमन के कवि और बुंदेलखंड की माटी की आवाज़


