सूरज काका बाल कविता | डॉ. शकुंतला कालरा की सुंदर हिंदी बाल कविता

Dr. Mulla Adam Ali
0

“Suraj Kaka” (Uncle Sun), a delightful children’s poem by Dr. Shakuntala Kalra from her collection Baalman Ki Indradhanushi Kavitayein, celebrates the warmth, beauty, and generosity of the Sun. Through simple, melodious verses, the poet teaches children the values of equality, kindness, and sharing, reminding us that the Sun shines equally upon everyone without discrimination. A beautiful poem that brightens young minds with warmth and wisdom.

Suraj Kaka by Dr. Shakuntala Kalra | A Beautiful Hindi Poem for Children on the Sun, Equality and Kindness

बच्चों को समानता और सद्भाव का संदेश देती बाल कविता सूरज काका

सूरज केवल प्रकाश का स्रोत नहीं, बल्कि समता, उदारता और सकारात्मकता का प्रतीक भी है। बालमन की इन्द्रधनुषी कविताएँ बाल कविता संग्रह से डॉ. शकुंतला कालरा की बाल कविता ‘सूरज काका’ में सूरज के इसी स्नेहिल और प्रेरक रूप का सुंदर चित्रण हुआ है। सरल, सरस और लयात्मक शब्दों में रची यह कविता बच्चों को बिना भेदभाव सबके प्रति समान भाव रखने तथा जीवन में उजाला बाँटने की प्रेरणा देती है।

बच्चों को समानता और सद्भाव का संदेश

सूरज काका


आसमान के रंगमंच पर -

सूरज काका नित आते हैं,

संग सुनहरी ऊषा को ले -

हरदम ही वह मुस्काते हैं।


कितने अच्छे कितने सुंदर -

सारे जग से न्यारे-न्यारे,

ना वह तेरे ना हैं मेरे -

वे सबके ही प्यारे-प्यारे ।


किरणों का उपहार लिए वह -

रोज़ सवेरे आ जाते हैं,

भेद-भाव ना करें किसी से,

समता हमको सिखलाते हैं।


अपनी चमक-दमक को लेकर -

पश्चिम में जा छिप जाते हैं,

फिर पूरब से सुबह-सुबह ही

उषा किरण को ले आते हैं।


- डॉ. शकुंतला कालरा

निष्कर्ष: डॉ. शकुंतला कालरा की कविता ‘सूरज काका’ बच्चों को समता, सद्भाव और निःस्वार्थ भाव से सबको प्रकाश बाँटने का संदेश देती है। सरल भाषा और सुंदर कल्पना से सजी यह कविता बालमन को सहज ही प्रभावित करती है।

ये भी पढ़ें; Adbhut Leela Uski Dekho Hindi Poem for Children by Dr. Shakuntala Kalra

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top