सबको भाती है आज़ादी – स्वतंत्रता का संदेश देती सुंदर बाल कविता

Dr. Mulla Adam Ali
0

Dr. Shakuntala Kalra’s children’s poem “Sabko Bhati Hai Azadi” (Freedom Is Loved by All) beautifully highlights the importance of freedom, unity, love, and cooperation. Through the story of birds, the poem teaches children that freedom is precious to every living being.

Everyone Loves Freedom | Hindi Poem for Kids

हिंदी बाल कविता सबको भाती है आज़ादी

डॉ. शकुंतला कालरा की बाल कविता ‘सबको भाती है आज़ादी’ स्वतंत्रता के महत्त्व और सामूहिक एकता की सुंदर सीख देती है। कविता में पक्षियों के माध्यम से यह संदेश दिया गया है कि आज़ादी हर जीव को प्रिय होती है। जब संकट आता है, तब आपसी सहयोग, एकता और प्रेम से बड़ी से बड़ी मुश्किल का सामना किया जा सकता है। सरल भाषा, रोचक घटनाक्रम और सहज भावबोध से सजी यह कविता बच्चों के मन में स्वतंत्रता के प्रति सम्मान तथा जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता जगाती है।

पक्षियों की आज़ादी पर सुंदर बाल कविता

सबको भाती है आज़ादी


जामुन के इक पेड़ पर,

पंछी मिलकर रहते ।

तोता, मैना, चिड़िया, कोयल,

सुख-दुःख अपना कहते ।


आया वन में एक शिकारी,

ढूँढे पंछी न्यारे।

नीचे बैठे दो सुग्गे थे,

बोल बोलते प्यारे ।


डरे शिकारी को जब देखा,

नहीं भागने पाए।

मन ही मन खुश हुआ शिकारी,

इनको फाँसा जाए।


खोज-खोज हल सुग्गे इसका,

मन ही मन घबराए ।

कैसे प्राण बचाएँ सबका,

यही सोचते जाएँ।


बोल-बोल कर अपनी बोली,

सुग्गों ने समझाया,

भागो-भागो, झटपट भागो,

सब पर संकट आया।


फेंका जाल तभी दोनों पर,

दौड़ा-दौड़ा आया।

बंद किया पिंजरे में उनको,

फूला नहीं समाया।


चीं-चीं, मीं-मीं, कुहू कुहू करते,

सबने शोर मचाया।

चोंच मारकर उसके सिर पर,

मिलकर खूब सताया।


नहीं भागने पाया वह तो,

ऐसा घेरा डाला।

झटपट खोला पिंजरा उसने,

देखा प्यार निराला ।


कलरव करते पक्षी सारे,

झूम खुशी से गाएँ।

देख-देख कर प्यार अनोखा,

सुग्गे भी हरषाएँ।


आसमान पर उड़ते पक्षी,

गाते मौज मनाते ।

सबको भाती है आज़ादी,

समझ नहीं क्यों पाते।


- डॉ. शकुंतला कालरा

निष्कर्ष; ‘सबको भाती है आज़ादी’ एक प्रेरक बाल कविता है, जो स्वतंत्रता के महत्त्व के साथ एकता, सहयोग और प्रेम का संदेश देती है। यह बच्चों को सिखाती है कि आज़ादी हर जीव का सहज अधिकार है और इसकी रक्षा करना हम सबका दायित्व है।

ये भी पढ़ें; दादी माँ का बगीचा बाल कविता | डॉ. शकुंतला कालरा | हिंदी बाल कविता

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top