मुर्गेराजा बोलो जी: डॉ. शकुंतला कालरा की मनोरंजक बाल कविता

Dr. Mulla Adam Ali
0

Dr. Shakuntala Kalra’s children’s poem “Murga Raja Bolo Ji” beautifully captures the innocence, playful complaints, and cheerful imagination of children through a humorous conversation with a rooster.

Murga Raja Bolo Ji: A Funny and Delightful Hindi Poem for Kids

बच्चों की प्यारी और हास्यपूर्ण बाल कविता मुर्गेराजा बोलो जी

डॉ. शकुंतला कालरा की बाल कविता ‘मुर्गेराजा बोलो जी’ बच्चों की सुबह की दिनचर्या को रोचक और हास्यपूर्ण ढंग से प्रस्तुत करती है। कविता में मुर्गे की बाँग से बच्चों की नींद टूटने और स्कूल जाने की परेशानी को बालसुलभ संवाद के माध्यम से अभिव्यक्त किया गया है। बच्चों की मासूम शिकायतें और मुर्गे से साथ चलने का आग्रह कविता को मनोरंजक बनाते हैं। प्रस्तुत कविता बालमन की सहज भावनाओं और कल्पनाशीलता का सुंदर उदाहरण है।

 बच्चों की प्यारी और हास्यपूर्ण बाल कविता

मुर्गेराजा बोलो जी


सुबह सवेरे जग जाते क्यों

बंधी गाँठ को खोलो जी ।

नींद नहीं आती क्या तुमको

मुर्गेराजा बोलो जी।


देकर बांग जगाते तुम ही

भोले-भोले बच्चे जी।

नानी आती याद सभी को

लगते तुम ना अच्छे जी।


क्या यह अच्छी बात ज़रा सा

खुद को अरे टटोलो जी।

मुर्गेराजा बोलो जी।

जाना पड़ता शाला उठकर


ढोकर बस्ता भारी जी।

दुःखने लगते दोनों कंधे

दुःखती पीठ हमारी जी।

बस्ता लेकर आज हमारे


संग-साथ तुम हो लो जी।

मुर्गेराजा बोलो जी।


- डॉ. शकुंतला कालरा

निष्कर्ष: कुल मिलाकर, ‘मुर्गेराजा बोलो जी’ बच्चों की मासूम भावनाओं, चंचलता और हास्यबोध से सजी एक मनोरंजक बाल कविता है, जो सरल भाषा और रोचक संवाद के माध्यम से बालमन को सहज ही आकर्षित करती है।

ये भी पढ़ें; बच्चों के कौतूहल और साहस का रोचक चित्रण करती बाल कविता सपेरा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top