बच्चों के लिए रचना
🐘🦒चीकू का जन्मदिन 🦒🐘
जन्म दिवस चीकू का आया,
लगा कैप घूमा इतराया,
दिया निमंत्रण मन हरषाया,
नंदन वन में रौनक छाया।
चुनमुन चिड़िया सजधज आयी,
फूलों की माला बुन लायी,
सुन्दर माला सब मन भायी,
चीकू को माला पहनायी।
केक कैंडिलें भालू लाया,
काट केक चीकू मुस्काया,
ताली बजी बहुत इठलाया,
केक सभी ने मिलकर खाया।
सूट बूट में बंदर आया,
ठुमक ठुमक कर नाच दिखाया,
गीत जन्मदिन लोमड़ गाया,
बजा बांसुरी धाक जमाया।
बिस्कुट टाफी कोका कोला,
इंडली सांभर पूड़ी छोला,
ढक्कन डोंगे का ज्यों खोला,
लगी महक सबका मन डोला।
गिफ्ट खोलकर देखे छौना,
सब लाए थे बहुत खिलौना,
गुड्डा गुड़िया और झुनझुना,
झूला गाड़ी मोटा बौना।
राजरूपपुर, प्रयागराज
कैंडिल: मोमबत्ती
छौना: जानवर का छोटा बच्चा (चीकू)
गिफ्ट: उपहार
ये भी पढ़ें;
✓ बाल कविता : प्यासी गिलहरी - अशोक श्रीवास्तव कुमुद
✓ बच्चों के लिए रचना : भोलू भालू - अशोक श्रीवास्तव कुमुद
Even more from this blog
Dr. MULLA ADAM ALI