🐦चिड़िया रानी 🐦
चिड़िया रानी, चिड़िया रानी
मेरे छत पर आ जाओ रानी
दाना पानी खा जाओ रानी
सुबह- सुबह तुम आया करो रानी
हमसे रोज मिल जाया करो पेड़ों की रानी
रोज नित नए गीत सुनाया करो रानी
कलरव करते चिड़िया रानी
लगती हो कितनी प्यारी रानी
फुदक- फुदक तुम खेलो रानी
कभी पेड़ पर कूदो रानी
कभी पानी मे फुदको रानी
चीं चीं चीं करके शोर मचाओ रानी
तुम्हारे बिना मेरी सुबह न होती रानी।
मेरी प्यारी चिड़िया रानी।।
पूनम सिंह
जमुआ, देवघाट, कोरांव,
प्रयागराज, उ. प्र. 212306
ये भी पढ़ें;
✓ Nindiya Rani Aaja Re Kavita By Poonam Singh: निंदिया रानी
✓ महादेवी वर्मा की बाल कविता: अब यह चिड़िया कहाँ रहेगी
Even more from this blog
Dr. MULLA ADAM ALI
Dr. Mulla Adam Ali / डॉ. मुल्ला आदम अली
हिन्दी आलेख/ Hindi Articles
कविता कोश / Kavita Kosh
हिन्दी कहानी / Hindi Kahani
My YouTube Channel Video's