बच्चों के लिए रचना : बागड़बिल्ला बेसन चिल्ला - अशोक श्रीवास्तव कुमुद

Dr. Mulla Adam Ali
0

बच्चों के लिए रचना

🐱😸 बागड़बिल्ला - बेसन चिल्ला 😸🐱

फोटो देख कुरकुरा चिल्ला

लार टपकती बागड़ बिल्ला 

बंद दुकानें खुली न कोई 

ढूंढे चिल्ला गली मुहल्ला 


भूख लगी थी बागड़ बिल्ला 

कहीं मिले ना बेसन चिल्ला 

इंटरनेट पर विधि ढूंढकर

शेफ बना फिर खुल्लम-खुल्ला 


बैठ रसोई बागड़ बिल्ला 

लगा बनाने बेसन चिल्ला

कुछ जलता कुछ रहता कच्चा 

चिपक जाय कुछ तावा तल्ला


भाँति-भाँति के जतन लगाये

कुरकुरा चिल्ला न बन पाये

हँसी उड़ाता देख मुहल्ला 

बागड़ बिल्ला खुब शर्माये

अशोक श्रीवास्तव "कुमुद"

राजरूपपुर, प्रयागराज

ये भी पढ़ें;

चुनमुन : अशोक श्रीवास्तव कुमुद की रचना बच्चों के लिए

फहीम अहमद की बाल कविता : मंकी मियाँ

अशोक श्रीवास्तव कुमुद की कविता : नंदन वन में योग

बाल कविता, बच्चों के लिए रचना, बाल गीत, बाल कविताएं, हिंदी बाल कविता, बाल कविता कोश, बाल साहित्य, Bal Kavita Bagad Billa, Bal Geet, Hindi Bal Kavita, Hindi Bal Geet, Kids Poetry, Children's Poetry, Children's Poem.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top