Aye Mere Pyare Watan : ऐ मेरे प्यारे वतन

Dr. Mulla Adam Ali
0

🇮🇳 ऐ.! मेरे प्यारे वतन 🇮🇳

व्यर्थ है ये मेरा जीवन, 

जो देश के काम ना आए।

काश! लक्ष्यहीन इस जीवन में

देश की सरहद की

कोई शाम आए।

मुझे मृत्यु का भय नही

न स्वर्ग की इच्छा है।

अगर, गिनती हो शहीदों की

तो मेरा भी नाम आए।

ऐ! मेरे प्यारे वतन

तेरी आजादी की कभी

कोई शाम न आए।

लहू दिया जिन शहीदों ने

वो कभी नाकाम न हो।

जब तक रहे धरा पे जीवन

मेरा भारत महान हो।

भारत माँ के आंचल की

छैय्या में

भारत का प्यारा संसार।

विश्व शांति का नारा देता

सारा जग इसका परिवार।

भारतवर्ष की शान निराली

गाथाएं इसकी हिम्मतवाली। 

विश्वशांति की विजय पताका 

दुनिया में सुख का 

पैगाम लाए। 

काश! लक्ष्यहीन इस जीवन में 

देश की सरहद की

कोई शाम आए। 

जय हिंद 🙏

निधि "मानसिंह"

कैथल, हरियाणा

ये भी पढ़ें;

तिरंगे झंडे पर कविता : लहर लहर लहराय गगन में, भारत का सम्मान तिरंगा

प्रेरणादायक : 'मंदिर' में दाना चुगकर चिड़ियां 'मस्जिद' में पानी पीती हैं

Poem on Hindi Day 2022: Meri Hindi - Teri Hindi by Nidhi Mansingh

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top