Uttarpradesh Hindi Sansthan : उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा दिये जाने वाले बाल साहित्य सम्मानों की हुई घोषणा
Dr. Mulla Adam Ali
Uttarpradesh Hindi Sansthan Announces Awards For The Year 2021 Bal Sahitya Samman : उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा दिये जाने वाले बाल साहित्य सम्मानों की हुई घोषणा
दिसंबर 1976 में स्थापित उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, लखनऊ (Uttar Pradesh Hindi Institute, Lucknow) निरंतर हिंदी भाषा और साहित्य के विकास में लगा हुआ है। संस्था द्वारा प्रतिवर्ष साहित्य, कला, विज्ञान, लोक साहित्य, प्रवासी भारतीय साहित्य, पत्रकारिता, बाल साहित्य आदि की विधाओं पर लगभग 83 पुरस्कार दिए जाते हैं। संस्थान 'भारत भारती सम्मान' (Bharat Bharti Samman) तथा 'राजर्षि पुरुषोत्तमदास टण्डन सम्मान' (Rajarshi Purushottam Das Tandon Samman) के लिए विशेष रुप से जानी जाती है।
उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा संचालित बाल साहित्य (Children's Literature) संवर्द्धन योजना के अन्तर्गत "बाल साहित्य सम्मानों" (Bal Sahitya Samman - 2021) हेतु गठित समिति की बैठक आज दिनांक 08 अगस्त, 2022 को मा. कार्यकारी अध्यक्ष, उ.प्र. हिन्दी संस्थान, लखनऊ के कक्ष में पूर्वाह्न 11.00 बजे सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता माननीय डॉ. सदानन्द प्रसाद गुप्त, कार्यकारी अध्यक्ष ने की। इस बैठक में वर्ष 2021 के बाल साहित्य सम्मानों पर समिति द्वारा सर्वसम्माति से विचार कर निम्नांकित निर्णय लिये गये :
1- सुभद्रा कुमारी चौहान महिला बाल साहित्य सम्मान : - श्रीमती विमला रस्तोगी, दिल्ली
2- सोहन लाल द्विवेदी बाल कविता सम्मान :- डॉ. अजय प्रसून (अजय कुमार द्विवेदी), लखनऊ
3- अमृत लाल नागर बाल कथा सम्मान : - श्रीमती ममता नौगरैया, बदायूँ
4- शिक्षार्थी बाल चित्रकला सम्मान :- श्री शिवाशीष शर्मा, अलीगढ़
5- लल्ली प्रसाद पाण्डेय बाल साहित्य पत्रकारिता सम्मान :- श्री संजय वर्मा, गोरखपुर
6- डॉ . रामकुमार वर्मा बाल नाटक सम्मान :- डॉ . भारतेन्दु मिश्र, दिल्ली
7- कृष्ण विनायक फड़के बाल साहित्य समीक्षा सम्मान :- श्री अंजीव अंजुम, मथुरा
8- जगपति चतुर्वेदी बाल विज्ञान लेखन सम्मान :- डॉ. धीरेन्द्र बहादुर सिंह, बाराबंकी
9- उमाकान्त मालवीय युवा बाल साहित्य सम्मान :- श्री ललित मोहन राठौर 'ललित शौर्य', बरेली
प्रत्येक सम्मान की धनराशि रु ० 51,000 = 00 है। सम्मानित बाल साहित्यकारों को पुरस्कार धनराशि, अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया जायेगा।