Vyas Samman - ‘महाबली’ नाटक के लिए असगर वजाहत को मिला व्यास सम्मान

Dr. Mulla Adam Ali
0

‘महाबली’ नाटक के लिए हिंदी के लेखक असगर वजाहत को मिला व्यास सम्मान

    के. के बिड़ला फाउंडेशन (K.K. Birla Foundation) के प्रतिष्ठित 31वें ‘व्यास सम्मान-2021’ (Vyas Samman) से हिंदी के यशस्वी लेखक असगर वजाहत (Asghar Wajahat) को सम्मानित किया जाएगा। यह घोषणा आठ दिसंबर, बुधवार (08-12-2021) किया गया है। 2019 में प्रकाशित उनके नाटक ‘महाबली’ (बादशाह अकबर और कवि तुलसीदास को केंद्र में रखकर रचा गया नाटक) के लिए यह सम्मान प्रदान करने की घोषणा की गई है।

व्यास सम्मान : ज्ञानपीठ पुरस्कार के बाद दूसरा सबसे बड़ा साहित्य-सम्मान साहित्य अकादमिक पुरस्कार है, व्यास सम्मान भारतीय साहित्य के लिए दिया जाने वाला। इस पुरस्कार को 1991 में के के बिड़ला फाउंडेशन ने प्रारंभ किया था। व्यास सम्मान (Vyas Samman) पुरस्कार में चार लाख रुपए नकद प्रदान किए जाते हैं। दस वर्षों के भीतर प्रकाशित हिन्दी की कोई भी साहित्यिक रचना इस पुरस्कार (व्यास सम्मान) की पात्र हो सकती है। अज्ञेय (Agyeya), कुंवर नारायण (Kunwar Narayan), गिरिजाकुमार माथुर (Girija Kumar Mathur) तथा केदार नाथ सिंह (Kedarnath Singh) को भी इस पुरस्कार से अलंकृत किया जा चुका है।

व्यास सम्मान पुरस्कार सूची (1991-2021) :
Vyas Samman winners list (1991-2021) :

1. रामविलास शर्मा (Ram Vilas Sharma) - भारत के प्राचीन भाषा परिवार और हिन्दी - 1991

2. डॉ. शिव प्रसाद सिंह (Dr. Shiv Prasaad Singh) - नीला चाँद - 1992

3. गिरिजाकुमार माथुर (Girija Kumar Mathur) - मैं वक्त के सामने हूँ - 1993

4. धर्मवीर भारती (Dharamvir Bharati) की कृति - सपना अभी भी - 1994

5. कुँवर नारायण (Kunwar Narayan) की कृति - आत्मजयी - 1995

6. प्रो. राम स्वरूप चतुर्वेदी (Prof. Ramswarup Chaturvedi) की कृति - हिन्दी साहित्य और संवेदना का विकास - 1996

7. केदारनाथ सिंह (Kedarnath Singh) - उत्तर कबीर - 1997

8. गोविन्द मिश्र (Govind Mishra) की कृति - पाँच आँगनों वाला घर - 1998

9. श्रीलाल शुक्ल (Shrilal Shukla) की कृति - बिस्रामपुर का संत - 1999

10. गिरिराज किशोर (Giriraj Kishore) का उपन्यास - पहला गिरमिटिया - 2000


11. रमेश चंद्र शाह (Ramesh Chandra Shah) - आलोचना का पक्ष - 2001

12. कैलाश बाजपेजी (Kailash Vajpeyi) की कृति - पृथ्वी का कृष्णपक्ष - 2002

13. चित्रा मुद्गल (Chitra Mudgal) का उपन्यास - आवां - 2003

14. मृदुला गर्ग (Mridula Garg) का उपन्यास - कठगुलाब - 2004

15. चंद्रकांता (Chandrakanta) का उपन्यास - कथा सरित्सागर - 2005

16. परमानंद श्रीवास्तव (Parmanand Srivastava) - कविता का अर्थात - 2006

17. कृष्णा सोबती (Krishna Sobti) की कृति - समय सरगम - 2007

18. मन्नू भंडारी (Mannu Bhandari) की कृति - एक कहानी यह भी - 2008

19. अमरकांत (Amarkant) - इन्हीं हथियारों से - 2009

20. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी (Vishwanath Prasad Tiwari) - फिर भी कुछ रह जाएगा - 2010

21. रामदरश मिश्रा (Ramdarash Mishra) की कविताओं का संग्रह - आम के पत्ते - 2011

22. नरेन्द्र कोहली (Narendra Kohli) का उपन्यास - न भूतो न भविष्यति - 2012


23. विश्वनाथ त्रिपाठी (Vishwanath Tripathi) का संस्मरण - व्योमकेश दरवेश - 2013

24. कमल किशोर गोयनका (Kamal Kishor Goenka) - प्रेमचंद की कहानियों का कालक्रमानुसार अध्धयन - 2014

25. सुनीता जैन (Sunita Jain) - क्षमा - 2015

26. सुरेंद्र वर्मा (Surendra Verma) - काटना शमी का वृक्ष-पद्म पंखुरी की धार से - 2016

27. ममता कालिया (Mamta Kalia) - दुक्खम सुक्खम - 2017

28. लीलाधर जगूड़ी (Leeladhar Jagudi) - जितने लोग उतने प्रेम - 2018

29. नासिरा शर्मा (Nasira Sharma) - कागज की नाव - 2019

30. शरद पगारे (S. K. Pagare) - पाटलिपुत्र की साम्राज्ञी (उपन्यास) - 2020

31. असगर वजाहत (Asghar Wajahat) - महाबली (नाटक) - 2021

ये भी पढ़े;

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top