विश्व हिंदी दिवस 2024 की थीम और इतिहास : World Hindi Day

Dr. Mulla Adam Ali
0

World Hindi Day : International Hindi Day - Hindi Divas

World Hindi Day theme

10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है : विश्व हिंदी दिवस से जुड़ी 10 खास बातें जानने के लिए यहां क्लिक करें और देखें 👉 World Hindi Day 2024

विश्व हिंदी दिवस 2024 की थीम और इतिहास : World Hindi Day

आइए आज बात करते हैं 10 जनवरी के बारे में - 10 जनवरी एक विशेष दिन के रूप में मनाया जाता है जिसे हम विश्व हिंदी दिवस कहते हैं। विश्व हिंदी दिवस की शुरुआत प्रथम हिंदी सम्मेलन 1975 में नागपुर, महाराष्ट्र में आयोजित किया गया। 2006 में 122 प्रतिनिधि 30 देशों से एक्टर हुए, उस समय के प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह ने विश्व हिंदी दिवस के रूप में 10 जनवरी को मानने की घोषणा किया। विश्व हिंदी दिवस का मुख्य उद्देश्य है कि हिंदी को एक जोड़ने वाली भाषा के रूप में दुनियाभर में प्रदर्शित करना है।

विश्व हिंदी दिवस का इतिहास : हिंदी भारत के सभी राज्यों में बोली जाती है, अधिकतर उत्तर भारत के राज्यों में बोली जाती है। हिंदी भारत की आधिकारिक भाषाओं में से एक है, पहली आधिकारिक भाषा अंग्रेजी और दूसरी आधिकारिक भाषा हिंदी। 14, सितंबर 1949 को हिंदी आधिकारिक तौर पर भारत गणराज्य की भाषा बन गई। 1949 यह एक विशेष वर्ष है जो कि राजेंद्र सिंह के 50वें जन्मदिन को चिह्नित करता था।

World Hindi Day 2024 Theme : "Hindi – Bridging Traditional Knowledge and Artificial Intelligence" विश्व हिंदी दिवस 2024 की थीम 'हिंदी- पारंपरिक ज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता को जोड़ना'

भारत कई भाषाओं का संगम है इसमें हिंदी का हिस्सा : भारत में अनेक भाषाएं बोली जाती है, परंतु आजादी के समय पूरे देश को एक सूत्र में जोड़ने का काम हिंदी से ही साध्य हुआ क्योंकि भारत में सबसे अधिक लोगों द्वारा बोली और समझी जाने वाली भाषा हिंदी है। इसलिए 1949 में पूरे देश के लिए एक भाषा को चुनने की बात आई तो सबने हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में घोषित करने के लिए तैयार थे। हिंदी समेत भारत में कई भाषाएं अधिक संख्या में लोगों द्वारा बोली जाती है। हिंदी और अन्य 21 भाषाएं भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल हैं।

विश्व हिंदी दिवस 2024 का महत्व : हिंदी भाषा कितनी समृद्ध भाषा है लोगों में जागरूकता बढ़ाना और देश विदेशों में हिंदी भाषा का प्रचार प्रसार करना विश्व हिंदी दिवस का मुख्य उद्देश्य है। हिंदी अब भारत में ही नहीं पूरे विश्व में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से चौथे स्थान पर है। भारत में 43 प्रतिशत से ज्यादा लोगों द्वारा हिंदी बोली जाती है। हिंदी हमारी एकता, देशभक्ति, संस्कृति, और समृद्धि और विविधता का प्रतीक है। दूसरी भाषा के शब्दों को अपनाने का विशेष गुण हिंदी भाषा में है। हिंदी भाषा की ये खास बात है कि यह भारत की पसंदीदा आधिकारिक भाषा है। हिंदी सबसे सरल और आसान भाषा है, हिंदी में जो बोला जाता है वही लिखा जाता है, विश्व में सबसे तेजी गति से व्याप्त भाषाओं में से हिंदी प्रथम स्थान पर है।

World Hindi Day 2024 : विश्व हिंदी दिवस दुनिभर में स्थित हिंदी प्रेमियों के लिए एक त्योहार का दिन है, इस दिन हिंदी दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जैसे हिंदी दिवस पर भाषण प्रतियोगिता, विश्व हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता, विश्व हिंदी दिवस पर कविता, कविता पाठ, विश्व हिंदी दिवस पर क्विज प्रतियोगिता, हिंदी पखवाड़ा मनाया जायेगा, स्कूल, कॉलेजों में विविध प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन हिंदी दिवस पर मनाया जायेगा। भारत के प्रधान मंत्री समेत भारत के सभी राजनीति नेताओं ने विश्व हिंदी दिवस पर अपनी शुभकामनाएं देते हैं। आप सभी को विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।

ये भी पढ़ें; विश्व हिंदी दिवस : world hindi day - vishwa hindi diwas

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top