विश्व हिंदी दिवस

Dr. Mulla Adam Ali
0

World Hindi Day : International Hindi Day

राष्ट्रीय हिंदी दिवस और विश्व हिंदी दिवस

Hindi Diwas : Vishwa Hindi Divas

विश्व हिंदी दिवस

हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से प्रति वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। विश्व हिंदी दिवस का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा को दुनियाभर में बढ़ावा देना है। प्रति वर्ष भारत में राष्ट्रीय स्तर पर 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day)

पृष्ठभूमि :

• पहली बार विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी 2006 को मनाया गया था। 10 जनवरी 2006 से प्रति वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जा रहा है।

• मनमोहन सिंह (भारत के पूर्व प्रधानमन्त्री) 10 जनवरी 2006 में घोषणा करते हुए कहा कि प्रति वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जायेगा।

• प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन 1975 में तत्कालीन भारत के प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरा गांधी ने किया था।

• 1975 नागपुर विश्व हिंदी सम्मेलन के बाद भारत समेत मॉरीशस, फ़िजी, यूनाइटेड किंगडम, त्रिनिदाद और टोबैगो, दक्षिण अफ़्रीका, सूरीनाम, संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे विभिन्न देशों में विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया।

महत्त्व : 

विश्व हिन्दी दिवस का मुख्य उद्देश्य हिन्दी के प्रचार-प्रसार विश्वभर में करना, लोगों में हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और विश्व भाषा के रूप में हिन्दी को स्थान दिलाना है।

राष्ट्रीय हिंदी दिवस:

• 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में घोषित किया। भारत को एकता के सूत्र में पिरोकर रखनेवाली भाषा हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया गया।

• 14 सितंबर 1949 को देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकारा गया और पहली बार 1953 को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया गया था।

• 1947 भारत आजादी के बाद हिन्दी को राजभाषा (आधिकारिक भाषा) के रूप में स्थापना करने में काका कालेलकर, सेठ गोविंददास, हजारी प्रसाद द्विवेदी आदि लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

• अनुच्छेद 343 (1) भारतीय संविधान के अनुसार हिंदी हमारे देश की राजभाषा है।

• भारतीय संविधान में अनुच्छेद 351 में यह उल्लेख किया गया है कि हिंदी भाषा का प्रचार प्रसार करना संघ का कर्तव्य होगा, हिंदी भाषा का विकास करें, हिंदी भाषा के विकास से भारतीय संस्कृति को विश्व में फैलाए।

हिंदी भाषा : 

• हिंदी भारत की राजभाषा और विश्व की प्रमुख भाषाओं में से एक है। भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा हिंदी ही है। हिंदी आज सिर्फ भारत में ही नहीं पूरे विश्व में तेजी गति से व्याप्त भाषा बन गई हैं।

• भारत समेत दुनियाभर में हिंदी भाषा बोलने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है, आज जापान, चीन, अमेरिका, यूरोप, सिंगापुर, मरिशास, फिजी, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, दुबई आदि देशों में हिंदी भाषा की मांग बढ़ती जा रही है।

• केंद्रीय हिंदी निदेशालय और भारत सरकार ने हिंदी के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

• हिंदी भारत की राजभाषा है, अन्य राजभाषा के रूप में अंग्रजी है।

• इंटरनेट की दुनियां में हिंदी की मांग दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है, गूगल सर्च इंजन पर आजकल हिंदी भाषा में ही ज्यादातर कामकाज चल रहा है।

• हिंदी भाषा के विकास कार्य में कई महत्वपूर्ण संस्थाएं अपनी भूमिका बड़ी शिद्दत से निभा रही हैं, आजकल हिंदी में कई सारे वेबसाइट भी उपलब्ध है।

• संस्कृत भारत की सबसे पुरानी भाषा है और संस्कृत को आर्य भाषा या देव भाषा भी कहा जाता है। हिंदी भाषा का विकास संस्कृत भाषा से ही हुआ है यह कई विद्वानों का मानना है। हिंदी भाषा का इतिहास एक हजार साल पुराना माना जाता है।

विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को क्यों मनाया जाता है? पूरी जानकारी के लिए ये लिंक पर क्लिक करें World Hindi Day : 10 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस? विश्व हिंदी दिवस और राष्ट्रीय हिंदी दिवस में क्या अंतर है, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है जानने के लिए ये लिंक पर क्लिक करें Hindi Diwas : जानिए इतिहास और महत्व क्यों मनाया जाता है 14 सितंबर को ही हिंदी दिवस? आप विश्व हिंदी दिवस पर भाषण, अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस पर कविता, वर्ल्ड हिंदी डे पर पोस्टर मेकिंग आइडिया, कैसे मनाए विश्व हिंदी दिवस, विश्व हिंदी दिवस पर क्विज प्रतियोगिता, विश्व हिंदी दिवस पर दोहे, विश्व हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता, विश्व हिंदी की शुभकामनाएं, हिंदी भाषा और साहित्य से संबंधित महत्त्वपूर्ण जानकारी के लिए ये लिंक पर क्लिक कीजिए हिंदी दिवस : राष्ट्रीय हिंदी दिवस और विश्व हिंदी दिवस world hindi divas aur national hindi divas पर महत्वपूर्ण जानकारी आप इन लिंक के जरिए पढ़ सकते हैं। विश्व हिंदी दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। हिंदी हमारी सांसों में बसी भाषा है - जय हिन्द - जय हिन्दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top