क्या आप लोग जानते हैं हिंदी दिवस 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है, हिन्दी से जुड़ी ये रोचक बातें, हिन्दी दिवस पर विशेष आलेख हिंदी दिवस का इतिहास, विकास, महत्व और उद्देश्य, Hindi Diwas 2026.
National Hindi Day 2026
Hindi Diwas 2026: Exploring the Reasons Behind the September 14 Celebration and Interesting Aspects of Hindi
Hindi Day
राष्ट्रीय हिन्दी दिवस 2026
Kab Manate Hain Hindi diwas: भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में 14 सितंबर 1949 को भारतीय संविधान ने हिंदी, जो कि लिपि देवनागरी में लिखी गई है उसको स्वीकार किया, आधिकारिक भाषा के रूप में हिंदी को ही माना।
कब मनाते हैं हिन्दी दिवस: भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में 14 सितंबर 1949 को भारतीय संविधान ने हिंदी, जो कि लिपि देवनागरी में लिखी गई है उसको स्वीकार किया, आधिकारिक भाषा के रूप में हिंदी को ही माना। इसके बाद 14 सितंबर 1953 को पहली बार हिन्दी दिवस मनाया गया। भारत में कई क्षेत्रीय भाषाओं रहने के कारण हिंदी को प्रशासन के लिए आधिकारिक भाषा माना गया। आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूरी दुनिया में हिंदी को अपनी पहली भाषा के रूप में करीब 426 मिलियन लोग बात कर रहे हैं। लगभग 122 मिलियन लोग ऐसे है कि हिंदी को दूसरी भाषा (second language) के तौर पर बोलते हैं। भारत में ज्यादा बोली जाने वाली भाषा और प्रमुख आधिकारिक भाषा हिंदी ही है और दूसरे स्थान पर अंग्रेजी है। भारत में कई राज्य है और हर राज्य की अपनी कई क्षेत्रीय भाषाएं है जैसे तमिल, बंगाली, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, पंजाबी, गुजराती, उड़िया, और मराठी। अपनी क्षेत्रीय भाषाएं होते हुए भी अधिकतर लोग ऐसे है जो हिंदी को बोलचाल की भाषा में इस्तेमाल करते हैं। खासकर हिन्दी भाषी राज्यों की बात करें तो मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान आदि है। भारत के अलावा आज हिन्दी कई देशों में बात कर रहे हैं जैसे सूरीनाम, त्रिनिनाद, मॉरीशस, फिजी, गुयाना, पाकिस्तान, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, नेपाल और टोबैगो आदि देशों में आज हिन्दी बोली और पढ़ाई जाती है।
दुनिया की सबसे आसान भाषाओं में से हिंदी एक है, दूसरी यूरोपीय भाषाओं की तरह हिंदी भाषा भी बाएं से दाएं की तरफ लिखी जाती है, अन्य भाषाओं की तुलना में हिंदी पढ़ना आसान है और लिखना भी। 14 सितंबर राष्ट्रीय स्तर पर और 10 जनवरी अंतराष्ट्रीय स्तर पर विश्व हिंदी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि हिन्दी का प्रचार प्रसार हो और अंग्रेजी भाषा के बढ़ते प्रभाव को रोका जाए। भारत के राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी जी ने हिन्दी को जन-जन की भाषा कहा था, ख़ासकर हिन्दी डे पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, हिन्दी दिवस के अवसर पर हिंदी पखवाड़ा मनाया जाता है। 14 सितंबर के इस दिन पूरे देश में कई कार्यक्रम जैसे साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता है, इन कार्यक्रमों में हिंदी साहित्य और भाषा के महान कार्यों का जश्न मनाते हैं। हिन्दी दिवस पर स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में अनेक प्रकार के कार्यक्रम होते हैं जैसे हिंदी दिवस पर भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, कविता पाठ, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, नारे लगाना आदि। हिन्दी भाषा में विशेष योगदान हेतु हिंदी दिवस पर राजभाषा कीर्ति पुरस्कार और राजभाषा गौरव पुरस्कार भी दिए जाते हैं, राष्ट्रीयकृत बैंकों, मंत्रालयों, विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों (पीएसयू), और नागरिकों को यह पुरस्कार दिया जाता है ताकि हिंदी को बढ़ावा देने के लिए। हिन्दी भाषा में आज भारत में ही नहीं विदेशों में रचनाएं लिखी जा रही है, यह हमारे लिए गर्व की बात है।
ये भी पढ़ें; Hindi Diwas 2026: जानिए इतिहास और महत्व क्यों मनाया जाता है 14 सितंबर को ही हिंदी दिवस?


