Hindi Motivational Poem by Trilok Singh Thakurela, Inspirational Poetry in Hindi, Positive Thinking Poems, Kavita Kosh.
Trilok Singh Thakurela Poetry
Prerak Kavita : "आओ हँसें, हँसाएँ हम" त्रिलोक सिंह ठकुरेला की एक सुंदर और प्रेरणादायक हिंदी कविता है, जो खुश रहकर जीवन को सकारात्मक बनाने और रिश्तों को मजबूत करने का संदेश देती है। पूरी कविता यहाँ पढ़ें और साझा करें।
त्रिलोक सिंह ठकुरेला की प्रेरक कविता
आओ हॅंसें, हॅंसायें हम
आओ हॅंसें, हॅंसायें हम।
आओ झूमें, गायें हम।।
सारे मिलकर मस्ती में,
सुख बिखरायें बस्ती में,
सारे दुख बिसरायें हम।
आओ हॅंसें, हॅंसायें हम।।
आओ रिश्ते पुष्ट करें,
नहीं किसी को रुष्ट करें,
नव सम्बन्ध बनायें हम।
आओ हॅंसें, हॅंसायें हम।
हॅंसें, हॅंसायें स्वस्थ रहें,
सहज रहें सब कष्ट सहें,
तन मन का बल पायें हम।
आओ हॅंसें, हॅंसायें हम।।
हॅंसना ईश्वर का वर है,
हॅंसना खुशियों का घर है,
हॅंसकर लाभ उठायें हम।
आओ हॅंसें, हॅंसायें हम।।
- त्रिलोक सिंह ठकुरेला
ये भी पढ़ें; प्रेरणादायक लेख : खूबसूरती - डॉ. रानी कुमारी उर्फ प्रीतम