Trilok Singh Thakurela Biography in Hindi
"त्रिलोक सिंह ठकुरेला : व्यक्तित्व एवं कृतित्व"
त्रिलोक सिंह ठकुरेला
जन्म तिथि : 01 - 10 - 1966
जन्म स्थान : नगला मिश्रिया (हाथरस)
पिता : श्री खमानी सिंह
माता : श्रीमती देवी
प्रकाशित कृतियाँ :
1 . नया सवेरा (बाल कविता संग्रह)
2. काव्यगंधा (कुण्डलिया संग्रह)
3 . समय की पगडंडियों पर (गीत संग्रह)
4. आनन्द मंजरी (मुकरी संग्रह)
5. सात रंग के घोड़े (बाल कविता संग्रह)
6. नन्हीं कलियाँ नन्हे फूल (बाल कविता संग्रह)
सम्पादन :
1. आधुनिक हिंदी लघुकथाएँ
2. कुण्डलिया छंद के सात हस्ताक्षर
3. कुण्डलिया कानन
4 . कुण्डलिया संचयन
5. समसामयिक हिंदी लघुकथाएँ
6. कुण्डलिया छंद के नये शिखर
7. समकालीन मुकरियाँ
सम्मान / पुरस्कार :
राजस्थान साहित्य अकादमी के 'शम्भूदयाल सक्सेना बाल साहित्य पुरस्कार' , पंडित जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी (राजस्थान) के 'बाल साहित्य सृजक सम्मान', हिंदी साहित्य सम्मेलन (प्रयाग) के 'वागविदांवर सम्मान' तथा पंजाब, कला साहित्य अकादमी के 'विशेष अकादमी सम्मान' सहित अनेक साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित।
प्रसारण : आकाशवाणी और रेडियो मधुवन से रचनाओं का प्रसारण
पाठ्यक्रम में : राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (नई दिल्ली) तथा महाराष्ट्र,केरल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, हरियाणा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश इत्यादि राज्यों की विभिन्न कक्षाओं की हिन्दी पाठ्यपुस्तकों व ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस की कक्षा-3 की हिन्दी पाठ्यपुस्तक सहित शताधिक पाठ्यपुस्तकों में रचनाएँ सम्मिलित ।
अनुवाद : अनेक रचनाओं का पंजाबी में अनुवाद।
विशिष्टता : कुण्डलिया छंद के उन्नयन, विकास और पुनर्स्थापना हेतु कृतसंकल्प एवं समर्पित।
सम्प्रति : उत्तर पश्चिम रेलवे में इंजीनियर
चल-वार्ता : 09460714267
ईमेल : trilokthakurela@gmail.com
Dr. Mulla Adam Ali Hindi Language and Literature Blog पर प्रकाशित कविताएं :
✓ चिड़िया / त्रिलोक सिंह ठकुरेला
✓ देश हमारा / त्रिलोक सिंह ठकुरेला
✓ पढ़ना अच्छा रहता है / त्रिलोक सिंह ठकुरेला


