वर्तमान परिस्थितियों पर कविता : मिलजुल कर सरकार बनाएँ

Dr. Mulla Adam Ali
0

Political Poems in Hindi, Politics of Poetry Hasya Vyangya Kavita, Rajniti Par Vishesh Kavita in Hindi, Kavita Kosh, Political Satire.

Mil-jhulkar Sarkar Banaye

hindi hasya vyangya kavita

Hindi Vyangya Kavita : कविता कोश में पढ़िए हिंदी की हास्य व्यंग्य कविता राजनीति पर लिखी गई मिलजुल कर सरकार Political Poems in Hindi (Rajniti Kavita) आज के राजनीति के सच्चाई को बखूबी बया करती कविता मिलजुल कर सरकार बनाओ, राजनीति पर सटीक टिप्पणी है ये कविता पढ़े और शेयर करें।

राजनीतिक परिस्थितियों पर विशेष कविता

मिलजुल कर सरकार...

मिलजुल कर सरकार बनाएँ।

शासन पर अधिकार जमाएँ।।

तू भी कुछ दिन मौज मनाले ।

हम भी दो के चार बनाएँ।।

प्रजातंत्र सांझे की ढोलक ।

नया राग दरबार बनाएँ।।

जो अंधा बहरा हो पूरा।

उसको हम सरदार बनाएँ।।

जाति धर्म का गरम मसाला।

डालें और अचार बनाएँ।।

अपनी फोटो रोज छपेगी।

ऐसा एक अखबार बनाएँ।।

तोप तमंचे सुलभ विदेशी।

क्यों अपने हथियार बनाएँ।।


- सजीवन मयंक

ये भी पढ़ें; हिंदी कविता : जीवन के रंगमंच से परदा हटाइए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. learn more
Accept !
To Top