Hindi Grammar MCQs are an effective way to improve language skills and prepare for competitive exams. This collection of multiple-choice questions covers important grammar topics and helps students practice, assess their knowledge, and enhance their understanding of Hindi grammar concepts.
Hindi Grammar MCQ Questions and Answers for Competitive Exams
हिंदी व्याकरण भाषा की शुद्धता और प्रभावी अभिव्यक्ति का आधार है। प्रतियोगी परीक्षाओं में हिंदी व्याकरण से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) अक्सर पूछे जाते हैं। इस लेख में हिंदी व्याकरण के महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं, जो आपकी तैयारी को मजबूत बनाने में सहायक होंगे। CTET, TET, UGC NET, UPSC, AP DSC तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हिंदी व्याकरण वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं।
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए हिंदी व्याकरण MCQ संग्रह : हिंदी व्याकरण प्रश्नोतरी
Hindi Vyakaran MCQ Questions
1. इत्यर्थ का संधि विच्छेद_______
(a) इ + त्यर्थ
(b) इति + अर्थ
(c) इतः + अर्थ
(d) ईतः + अर्थ
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (b) इति + अर्थ
2. ईमानदारी मनुष्य का आभूषण है -
"इसमें 'ईमानदारी' क्या है"
(a) व्यक्तिवाचक संज्ञा
(b) भाववाचक संज्ञा
(c) जातिवाचक संज्ञा
(d) तीनों
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (b) भाववाचक संज्ञा
3. यह बहुर्वीही समास है -
(a) धनार्जन
(b) तीव्र बुद्धि
(c) सत्याग्रह
(d) शताब्दी
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (d) शताब्दी
4. जो आया था। इसमें 'जो' शब्द का संबंध _____
(a) पुरुषवाचक सर्वनाम
(b) संबंधवाचक सर्वनाम
(c) निश्चय वाचक सर्वनाम
(d) निजि वाचक सर्वनाम
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (b) संबंधवाचक सर्वनाम
5. हिन्दी में "ने" का प्रयोग इस रूप में होता है।
(a) कर्ताकारक
(b) कर्मकारक
(c) करण कारक
(d) संप्रदान कारक
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) कर्ताकारक
6. अग्नि शब्द_____है?
(a) तत्सम
(b) तद्भव
(c) देशज
(d) विदेशज
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) तत्सम
7. आज, कल, परसों आदि कौनसे क्रिया विशेषण है -
(a) स्थानवाचक
(b) अवधारक
(c) परिमाणवाचक
(d) कालवाचक
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (d) कालवाचक
8. "शतदल" समास क्या है?
(a) द्वंद्व समास
(b) द्विगु समास
(c) तत्पुरुष समास
(d) कर्मधारय समास
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (b) द्विगु समास
9. निम्न में से अनिश्चय वाचक सर्वनाम शब्द है?
(a) कौन - क्या
(b) कुछ
(c) जो - सो
(d) वह - वे
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (b) कुछ
10. जाह्नवी जा रही थी, इस ____ काल में हैं?
(a) सामान्य भूतकाल
(b) आसन्न भूतकाल
(c) पूर्ण भूतकाल
(d) अपूर्ण भूतकाल
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) सामान्य भूतकाल
11. वे शब्द जिनमें लिंग, वचन, कारक आदि के कारण परिवर्तन होता है। उन्हें____शब्द कहते हैं?
(a) तत्सम
(b) तद्भव
(c) विकारी
(d) अविकारी
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (C) विकारी
12. दो वर्णों के पास आने के कारण परस्पर मिल जाने से उनमें जो विकार या परिवर्तन हो जाता है ____ है।
(a) संधि
(b) समास
(c) उपसर्ग
(d) प्रत्यय
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) संधि
13. सुहावना में प्रत्यय _____है।
(a) वना
(b) वन
(c) आवन
(d) हावना
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (C) आवन
14. अर्ध विराम चिन्ह_____है।
(a) (;)
(b) (!)
(c) (.)
(d) (,)
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) (;)
15. शरणागत समास क्या है?
(a) अव्ययी भाव
(b) तत्पुरुष
(c) बहुर्विहि
(d) द्वंद्व
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (b) तत्पुरुष
16. घुमक्कड में प्रत्यय______है।
(a) क्कड
(b) ड
(c) अक्कड
(d) तीनों
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (C) अक्कड
17. वह पढ़ता है तो उत्तीर्ण हो जाता? _____काल में है।
(a) सामान्य भूत
(b) आसन्न भूत
(c) अपूर्ण भूत
(d) हेतु हेतु मद् भूत
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (d) हेतु हेतु मद् भूत
18. पुजापा में प्रत्यय_____है।
(a) जापा
(b) पा
(c) अपा
(d) आपा
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (d) आपा
19. लड़का गेंद खेलता है, इसका कर्म वाक्य में लिखो।
(a) लड़का गेंद खेला जाता है
(b) लड़का गेंद खेलेगा
(c) लड़के से गेंद खेला जाता है
(d) लड़का गेंद से खेलता है
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (C) लड़के से गेंद खेला जाता है
20. सज्जन में उपसर्ग ______ है।
(a) स
(b) सज्ज
(c) सद्
(d) सत्
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (d) सत्
21. ऐसा वाक्यांश जो सामान्य अर्थ की प्रतीति न कराकर किसी विशेष अर्थ का बोध कराये वह ______ कहलाता है।
(a) मुहावरे
(b) लोकोक्ति
(c) कहावत
(d) तीनों
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) मुहावरे
22. मालिक का स्त्रीलिंग _____ है?
(a) मालकी
(b) माली
(c) मालकिन
(d) मालियों
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (C) मालकिन
23. जिस संज्ञा में किसी एक वस्तु या व्यक्ति का बोध हो उसे ____ संज्ञा कहते है।
(a) व्यक्ति वाचक
(b) जातिवाचक
(c) भाववाचक
(d) समूह वाचक
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) व्यक्ति वाचक
24. तिरस्कार में उपसर्ग____
(a) ति
(b) तिर
(c) तिरस्
(d) तिरस
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (C) तिरस्
25. जो शब्दांश शब्द के आदि में लगाकर उसके अर्थ में परिवर्तन ला दे या उसमें विशेषता उत्पन्न कर दे वह____ कहलाता है?
(a) उपसर्ग
(b) प्रत्यय
(c) संधि
(d) समास
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) उपसर्ग
26. जिस विशेषण द्वारा संख्या का बोध हो वह _____ विशेषण है?
(a) संख्यावाचक
(b) गुणवाचक
(c) परिमाण वाचक
(d) तीनों
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) संख्यावाचक
27. जो शब्दांश शब्द या धातु में लगकर उनके अर्थ को बदल दें वह ______ कहलाता है।
(a) प्रत्यय
(b) उपसर्ग
(c) संधि
(d) समास
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) प्रत्यय
28. मुट्ठी गरम करना मुहावरे का अर्थ क्या है?
(a) रिश्वत देना
(b) रिश्वत लेना
(c) क्रोध आना
(d) शांत होना
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) रिश्वत देना
29. पगड़ी उछालना मुहावरे का अर्थ क्या है?
(a) पगड़ी निकालना
(b) आदर करना
(c) अपमानित करना
(d) नयी पगड़ी रखना
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (c) अपमानित करना
30. श्री गणेश करना मुहावरे का अर्थ क्या है?
(a) गणेश की पूजा करना
(b) आरंभ करना
(c) गणेश निमज्जन करना
(d) पूरा करना
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (b) आरंभ करना
31. काला अक्षर भैंस बराबर लोकोक्ति का अर्थ क्या है?
(a) बिल्कुल अनपढ़
(b) गंवार
(c) भैंस काला होता है
(d) अक्षर भैंस के सामान
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) बिल्कुल अनपढ़
32. 'होश आना'- इसका मुहावरा शब्द _____ है।
(a) आँखें खुलना
(b) आंखें बन्द करना
(c) आँख मारना
(d) आँख दिखाना
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) आँखें खुलना
33. बोझ ढोना शब्द का अर्थ___
(a) वजन लेना
(b) वजन उठाना
(c) बोझिल होना
(d) बोझ करना
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (b) वजन उठाना
34. शुद्ध रूप पहचानिए -
(a) श्रद्धापूर्वक
(b) श्रद्धा पुर्वक
(c) श्राद्धपूर्वक
(d) श्रद्धापूर्वाक
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (a) श्रद्धापूर्वक
35. 'वारि' का अर्थ क्या है?
(a) हवा
(b) अग्नि
(c) जल
(d) मिट्टी
🔍 उत्तर देखें
✅ उत्तर: (C) जल
ये भी पढ़ें;
• Hindi Bhasha Gyan : जानें हिन्दी भाषा का ज्ञान
• HINDI GRAMMAR MCQ TEST 1 : संज्ञा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न - MCQ on NOUN
• Kamta Prasad Guru : व्याकरणाचार्य पंडित कामताप्रसाद गुरु
इस आलेख में 35 हिन्दी व्याकरण संबंधी महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर सहित दिए गए हैं, जो एपी डीएससी, एपी टेट, सीटेट, यूजीसी नेट जेआरएफ, हिन्दी अध्यापक भर्ती परीक्षाओं के लिए आवश्यक है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए हिंदी व्याकरण और उसकी व्याख्या, हिंदी व्याकरण प्रश्नोतरी एमसीक्यू प्रश्न पढ़े और शेयर करें।

