हम अच्छे इंसान बनें बाल कविता | सूर्यकुमार पांडेय की प्रेरणादायक बाल कविता

Dr. Mulla Adam Ali
0

“Hum Achchhe Insaan Banein” by renowned children’s poet Suryakumar Pandey is a simple yet meaningful poem that inspires children to become kind, compassionate, and responsible human beings. Through beautiful images of the moon, breeze, sunlight, clouds, and flowers, the poet conveys an important message: true greatness begins with being a good human being.

Hum Achchhe Insaan Banein by Suryakumar Pandey | Hindi Bal Kavita

सूर्यकुमार पांडेय की हिन्दी बाल कविता हम अच्छे इंसान बने

सूर्यकुमार पांडेय की बाल कविता ‘हम अच्छे इंसान बनें’ बच्चों को प्रकृति के सुंदर प्रतीकों के माध्यम से जीवन के सरल और महत्वपूर्ण मूल्यों का संदेश देती है। चाँद की शीतलता, पवन की मस्ती, धूप की गरमाहट और मेघ की वर्षा के माध्यम से कवि बतलाते हैं कि महान बनने से पहले अच्छा इंसान बनना आवश्यक है। कविता की सहज भाषा और सकारात्मक भाव बच्चों के मन पर सुंदर प्रभाव छोड़ते हैं।

सूर्यकुमार पांडेय की प्रेरणादायक बाल कविता

हम अच्छे इंसान बनें


बनना है तो चांद बनें,

शीतलता बिखरा दें हम ।

बनना है तो पवन बनें,

घर-घर मस्ती ला दें हम ।


बनना है तो धूप बनें,

सबमें गरमाहट भर दें ।

बनना है तो मेघ बनें,

धरती पर बारिश कर दें ।


बनना है तो फूल बनें,

सभी ओर खुशबू बिखरे ।

बनना है तो रूप बनें,

जो हर रोज नया निखरे ।


अगर चाहते हैं दुनिया में,

हम भी बड़े-महान बनें ।

उसकी पहली शर्त यही है,

हम अच्छे इनसान बनें ।


- सूर्यकुमार पांडेय

निष्कर्ष: यह कविता बच्चों को सिखाती है कि जीवन की सच्ची महानता दूसरों के लिए उपयोगी, संवेदनशील और उदार बनने में है। अच्छा इंसान बनना ही सबसे बड़ी उपलब्धि है।

ये भी पढ़ें; करनी : हिंदी प्रेरणादायक कविता

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top