गांधी जयंती 2024 : अहिंसा दिवस पर पढ़िए महात्मा गांधी जी से संबंधित महत्त्वपूर्ण सामग्री

Dr. Mulla Adam Ali
0

गांधी जयंती 2024 : अहिंसा दिवस पर पढ़िए महात्मा गांधी जी से संबंधित महत्त्वपूर्ण सामग्री

हर वर्ष 2 अक्टूबर को भारत में गांधी जयंती (Gandhi Jayanti 2024) मनाई जाती है। वहीं विश्वभर में अहिंसा दिवस के रूप में गांधी जयंती को मानते है। अहिंसा के पुजारी, राष्ट्रपिता बापू जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। गांधीजी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति के प्रतीक माने जाते है। गांधीजी के जन्मदिन पर अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस (International Day of Non-Violence 2024) भी मनाया जाता है। सादा जीवन या सरलता, समर्पण के साथ जीवन कैसे जीना है ये हमें गांधीजी के जीवन से सीखना चाहिए। गांधीजी से जुड़े कुछ खास लेख का लिंक नीचे दिए गए हैं, पढ़िए और समझिए।

ये भी पढ़ें; Gandhi Jayanti 2024 : महात्मा गांधी की जयंती पर जानिए बापू की जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें


ये भी पढ़ें; अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस 2024 : जानिए कब और क्यों मनाया जाता है विश्व अहिंसा दिवस


ये भी पढ़ें; Inspiring Mahatma Gandhi Quotes : Mahatma Gandhi Quotes and Sayings


ये भी पढ़ें; Gandhi Darshan: गांधी दर्शन (Mahatma Gandhi Philosophy)


ये भी पढ़ें; हिन्दी बाल काव्य में गाँधीजी Mahatma Gandhi and Children's Literature in Hindi


ये भी पढ़ें; Relevance of Gandhism Today : वर्तमान दौर में गांधी की प्रासंगिकता


ये भी पढ़ें; भारतीय राजनीति में गांधीजी का आगमन - Emergence of Gandhiji In Indian Politics


ये भी पढ़ें; Salt March: 12 मार्च 1930 गांधी जी की दांडी यात्रा


ये भी पढ़ें; Most Controversial Political Books in India : भारतीय राजनीति के सबसे विवादित किताबें

गांधी जयंती 2024 (Gandhi Jayanti 2024) पर छुट्टी : भारत में सार्वजनिक अवकाश  (सांविधिक अवकाश) सांस्कृतिक रूप से  भारत में अनेक समाज होने के कारण, कई छुट्टियां और त्यौहार मनाता है, लेकिन केवल तीन राष्ट्रीय त्यौहार हैं (National Festivals of India) : गणतंत्र दिवस ( Republic Day - 26 जनवरी), स्वतंत्रता दिवस (Indian Independence Day - 15 अगस्त), और गांधी जयंती (Gandhi Jayanti -2 अक्टूबर) गांधी जयंती पर सभी केंद्र शासित प्रदेश और राज्यों में सार्वजनिक अवकाश दी जाती है, इस दिन सभी स्कूल, कॉलेज, बैंक, सार्वजनिक संगठन और कार्यालय बंद रहते हैं।

Gandhi Jayanti 2024 : गांधी जयंती समारोह - गांधी जयंती पर पूरे देश में जगह जगह पर महात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य राजनीतिक नेताओं ने दिल्ली में राजघाट पहुंचकर बापूजी को श्रद्धांजलि देते हैं। देश के सभी स्कूल, कॉलेजों में गांधी जयंती मनाई जाती है।

अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस 2024 : संयुक्त राष्ट्र संघ ने गांधी जयंती (अक्टूबर 2) को विश्व अहिंसा दिवस (International Day of Non-Violence 2024) के रूप में घोषित किया है। 15 जून, 2007 को संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा (United Nations General Assembly) में अहिंसा दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा गया था, और उसी दिन से हर साल October 2 को विश्व अहिंसा दिवस  (Vishwa Ahinsa Diwas 2024) के रूप में मनाते हैं।

महात्मा गांधी ने कई प्रेरणादायक उद्धरण दिए है, इस दिन गांधी जयंती शुभकामनाएं के साथ उनके द्वारा कहे गए प्रेरणादायक उद्धरण, अनमोल विचार को लोग एक दूसरे को व्हाट्सएप स्टेटस और संदेश के रूप में भेजते है। फेसबुक और ट्विटर पर गांधी जयंती ट्रेंडिंग में रहता है।

बापूजी ने देश को आजाद कराने के लिए कई आंदोलन शांति और अहिंसा के मार्ग से चलाई है और अंग्रेजों से देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई है। गांधी जी देश को आजाद कराने के साथ साथ हिंदी का प्रचार प्रसार भी किया है। देशभर में हिंदी का प्रचार प्रसार करने में महात्मा गांधी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। गांधीजी एक अच्छे दार्शनिक विचार रखने वाले सादगी जीवन बिताने वाले संत है। गांधी दर्शन या गांधी धर्म से उनके विचार महत्वपूर्ण है।

Tags: mahatma gandhi jayanti 2024, gandhi jayanti 2024, gandhi darshan, poem on gandhi jayanti 2024, gandhi philosophy, gandhi jayanti whatsapp status, mahatma gandhi jayanti status, bapu ji song status, mahatma gandhi quotes in hindi, gandhi jayanti history and significance, theme, mahatma gandhi birth anniversary 2024, october 2 gandhi jayanti, gandhi jayanti special events, gandhi jayanti poster, गांधी जयंती समारोह, गांधी जयंती पर कविता, गांधी दर्शन, गांधीजी के अनमोल विचार।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top