Samvidhan Diwas 2026: जानिए संविधान दिवस पर संविधान से जुड़े ये खास और दिलचस्प बातें

Dr. Mulla Adam Ali
0

जानिए संविधान दिवस पर संविधान से जुड़े ये खास और दिलचस्प बातें

संविधान दिवस 2026

Constitution Day 2026 : आज 26 नवंबर देशभर में संविधान दिवस (Indian Constitution Day) मनाया जाएगा। इस दिन को राष्ट्रीय कानून दिवस या राष्ट्रीय संवैधानिक दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। 26 नवंबर 1949 को पूरा संविधान तैयार होकर राष्ट्र को समर्पित किया गया था। 26 जनवरी 1950 को संविधान को अमल किया गया। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। 26 नवंबर को संविधान स्वीकृति के कारण इस दिन को राष्ट्रीय संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। आइए आज भारतीय संविधान दिवस पर संविधान से जुड़े महत्वपूर्ण बातें जानते हैं।

samvidhan diwas ka itihas

Constitution Day of India : यहां पढ़े भारतीय संविधान से जुड़े कुछ खास बातें Interesting Facts about Indian Constitution in Hindi

Samvidhan Diwas 2026

ये भी पढ़ें; Constitution Day 2026 : 26 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है संविधान दिवस?

1. संविधान दिवस 26 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है?

26 नवंबर, 1949 में संविधान को स्वीकृत किया गया था। इसी कारण से 26 नवंबर को संविधान दिवस (Samvidhan Divas) मनाया जाता है।


2. कैसे लिखा गया हमारा संविधान?

हिंदी और अंग्रेजी में हाथ से हमारे संविधान को लिखा गया था बाद में कैलिग्राफ किया था। इसमें कोई टाइपिंग या प्रिंटिंग नहीं की गई थी।


3. हमारा संविधान तैयार होने में कितना समय लगा?

संविधान सभा द्वारा 2 वर्ष, 11 महीने और 18 दिन में हमारे संविधान को तैयार किया गया।


4. संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे?

संविधान सभा की बैठक 11 दिसंबर 1946 को डॉ. राजेंद्र प्रसाद को इसका स्थायी अध्यक्ष चुना गया था। डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने अंत तक स्थाई अध्यक्ष बने रहे।

ये भी पढ़ें; संविधान दिवस 2026 : भारतीय संविधान से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

5. कौन-कौन संविधान सभा के प्रमुख सदस्य थे?

भारत के राज्यों की सभाओं द्वारा संविधान सभा के सदस्यों का निर्वाचन किया गया था। जवाहरलाल नेहरू, डॉ. भीमराव अम्बेडकर, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद आदि इस सभा के प्रमुख सदस्य थे।


6. संविधान में कितने भाग और अनुच्छेद हैं?

संविधान निर्माण के समय मूल संविधान में 395 अनुच्छेद, जो 22 भागों में बंटे थे और इसमें सिर्फ 8 अनुसूचियां थीं। अब 465 अनुच्छेद तथा 12 अनुसूचियां हैं और ये 22 भागों में विभाजित है। 

ये भी पढ़ें; Constitution Day 2026 Quotes: संविधान दिवस पर संविधान निर्माता डॉ बीआर अंबेडकर के अनमोल विचार

7. भारतीय संविधान कब अमल में लाया गया?

26 नवंबर 1949 को अंगीकार किया गया भारतीय संविधान 26 जनवरी, 1950 में लागू किया गया। इसलिए हर साल 26 जनवरी को हम गणतंत्र दिवस मनाते हैं। भारत का संविधान दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है।


8. किसने सजाया था संविधान के हर पेज को चित्रों से?

आचार्य नंदलाल बोस ने भारतीय संविधान के हर पेज को चित्रों से सजाया है। इसके अलावा राममनोहर सिन्हा ने प्रस्तावना पेज को सजाने का काम किया है। राममनोहर सिन्हा ने नंदलाल बोस के ही शिष्य थे। भारतीय संसद की लाइब्रेरी में संविधान की मूल प्रति हीलियम से भरे केस में रखी गई है।


9. हिंदी और अंग्रेजी में संविधान को किसने लिखा?

संविधान की मूल प्रति को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रेम बिहारी नारायण रायजादा (Prem Behari Narain Raizada) ने लिखा था। प्रेम बिहारी नारायण रायजादा का खानदानी पेशा कैलिग्राफी का था। संविधान लिखावट में इनको 6 महीने लगे। बेहद खूबसूरत संविधान को इटैलिक लिखावट में लिखा गया। उन्होंने नंबर 303 के 254 पेन होल्डर निब का इस्तेमाल किया।

ये भी पढ़ें; Quiz on Constitution Day 2026 : संविधान दिवस पर ऑनलाइन क्विज एवं संविधान की प्रस्तावना पठन

10. भारत के संविधान का पिता कौन है?

भारत के संविधान के पिता डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी है। भारतीय संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संविधान मसौदा समिति का अध्यक्ष बीआर अंबेडकर स्वतंत्र त भारत के प्रथम कानून और न्याय मंत्री थे।

ambedkar jayanti quotes in hindi

Samvidhan Divas 2026 : इस लेख में भारतीय संविधान दिवस 2026 पर विशेष संविधान से जुड़े महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। पढ़े और साझा करें। भारतीय संविधान से जुड़े 10 महत्वपूर्ण बातें, संविधान से जुड़े 10 दिलचस्प बातें, संविधान दिवस पर संविधान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी, संविधान दिवस पर कुछ रोचक जानकारी, संविधान दिवस पर भाषण, संविधान दिवस पर निबंध, हिंदी में संविधान दिवस पर निबंध लेखन, कांस्टीट्यूशन डे 2026 कुछ खास बातें।

Interesting facts about our Samvidhan, Indian Constitution Day 2026 interesting facts, holy book our Samvidhan Important Questions, History and Significance National Constitution Day 2026, Constitution Day Speech in Hindi, Constitution Day Essay in Hindi, Constitution Day Speech in Hindi, Constitution Day Status, Samvidhan Divas whatsapp status, National Constitution Day 2026...

ये भी पढ़ें; डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती और संविधान दिवस 2026 पर विशेष कविता : संतापों का दौर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top