Hindi Sahitya Mein Sarvpratham : हिंदी में सर्वप्रथम से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी

Dr. Mulla Adam Ali
0

Hindi Sahitya Mein Sarvpratham : हिंदी में सर्वप्रथम से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी

हिंदी साहित्य : हिंदी में सर्वप्रथम से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी

हिंदी में सर्वप्रथम : हिंदी साहित्य से संबंधित हिंदी साहित्य में सर्वप्रथम (Hindi Sahitya Mein Sarvpratham) जैसे हिंदी के प्रथम महाकाव्य, हिंदी का प्रथम नाटक, हिंदी की प्रथम कहानी, एकांकी आदि के साथ हिंदी साहित्य में सर्वप्रथम के अंतर्गत बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न जो कि प्रतियोगी परीक्षाओं (यूजीसी नेट, स्लेट, पीजीटी, टीजीटी आदि) की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। जैसा की आप सभी को पता होगा कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UGC NET Hindi Sahitya) में यदि हिंदी साहित्य (Hindi sahitya Mein SarvPratham) से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यह लेख तैयार किया गया है। जो कि आगामी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं (यूजीसी नेट हिंदी) हेतु उपयोगी है।

हिंदी साहित्य में सर्वप्रथम : (Hindi sahitya Mein Pratham)

1. हिंदी साहित्य की प्रथम रचना - पृथ्वीराज रासो (चंदबरदाई)

2. हिंदी का प्रथम कवि - सरहपाद (9वीं शताब्दी)

3. हिंदी की प्रथम रचना - श्रावकाचार ग्रंथ (देवसेन कृत)

4. हिंदी का प्रथम उपन्यास - परीक्षा गुरु (श्रीनिवासदास कृत)

5. हिंदी का प्रथम मौलिक नाटक - नहुष (गोपालचंद्र कृत)

6. हिंदी की प्रथम आत्मकथा - अर्द्धकथानक (बनारसीदास जैन कृत)

7. हिंदी की प्रथम जीवनी - दयानंद दिग्विजय (गोपाल शर्मा कृत)

8. हिंदी में प्रथम रिपोर्ताज - लक्ष्मीपुरा (शिवदानसिंह चौहान)

9. यात्रा संस्मरण - लंदन-यात्रा (महादेवी वर्मा),

10. रेखाचित्र का सूत्रपात - लक्ष्मीपुरा (शिवदानसिंह चौहान )

11. प्रथम मौलिक कहानी- इंदुमती (किशोरीलाल गोस्वामी कृत)

12. हिंदी गद्य काव्य की प्रथम रचना - (रायकृष्णदास कृत 'साधना')

13. सतसई परंपरा का आरंभ - तुलसी सतसई (कुछ कृपाराम की हिततरंगिनी को मानते है)

14. प्रथम हिंदी पत्र-  उदंत मार्तण्ड (30 मई, 1826 ई०)

15. सर्वप्रथम हिंदी दैनिक - समाचार सुधावर्षण (कलकत्ता से, सं० श्यामसुंदर सेन, 1854 ई०)

16. हिंदी की प्रथम पत्रिका - संवाद कौमुदी

17. हिंदी काव्य का प्रथम महाकाव्य - पृथ्वीराज रासो

18. खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य - प्रियप्रवास (हरिऔध कृत)

19. सर्वप्रथम इतिहास ग्रंथ - इस्तवार द ला लितरेत्यूर ऐन्दोई ऐन्दुस्तानी

20. हिंदी का सर्वप्रथम इतिहास ग्रंथ - शिवसिंह सरोज

ये भी पढ़ें; आलोचना और आलोचक : हिंदी के आलोचनात्मक कृतियां - Hindi Aalochana

21. कालविभाजन व नामकरण का सर्वप्रथम प्रयास किया - जार्ज ग्रियर्सन

22. हिंदी साहित्य के लिए प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार - पंत की 'चिदंबरा' को

23. प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला - जी० शंकर कुरुप को

24. प्रथम साहित्य अकादमी पुरस्कार - हिमतरंगिनी (माखनलाल चतुर्वेदी कृत) 1954 ई०

25. एम० ए० का सर्वप्रथम शिक्षण प्रारंभ हुआ - काशी विश्वविद्यालय में

26. हिंदी साहित्य परिषद के प्रथम अध्यक्ष - पुरुषोत्तमदास टंडन

27. प्रेमचंद का मूल रूप से हिंदी में लिखित प्रथम उपन्यास -  कायाकल्प

28. प्रेमचंद विरचित प्रथम उपन्यास - प्रेमा (1907)

29. हिंदी का प्रथम एकांकी - एक घूँट (प्रसाद कृत 1929 ई०)

30. अवहट्ठ का सर्वप्रथम प्रयोग - विद्यापति ने किया (कीर्तिलता की भाषा को अवहट्ट कहा)

31. मुकरियों की शुरुआत की - अमीर खुसरो ने

32. खड़ी बोली गद्य के प्रथम रचनाकार - भारतेंदु

33. हिंदी की आदि कवयित्री - मीराबाई

34. 'तार सप्तक' की एकमात्र महिला कवि - शकुंतला माथुर

35. प्रयोगवाद शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किया - नंददुलारे वाजपेयी

36. 'भक्ति' के प्रवर्तक - रामानुज

37. खड़ी बोली में लिखित सर्वप्रथम काव्य ग्रंथ - श्रीधर पाठक द्वारा अनूदित 'एकांतवासी योगी

38. प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन हुआ - नागपुर में, 1975 ई० में

39. द्वितीय विश्व हिंदी सम्मेलन हुआ - मारीशस, 1976 ई० में

40. तृतीय विश्व हिंदी सम्मेलन हुआ - दिल्ली, 1983 ई० में

ये भी पढ़ें; हिंदी के प्रमुख आलोचनात्मक कृतियां और आलोचक : भारतीय एवं पाश्चात्य काव्यशास्त्र

41. चतुर्थ विश्व हिंदी सम्मेलन - मारीशस

42. पाँचवाँ विश्व हिंदी सम्मेलन हुआ - ट्रोनिडाड 1996 में

43. अपभ्रंश के प्रथम महाकवि - स्वयंभू

44. अपभ्रंश के वैयाकरण - हेमचंद्र

45. हिंदी का प्रथम गीतिनाट्य - प्रसाद कृत 'करुणालय'

46. भक्तिसूत्र के प्रणेता - नारदमुनि

47. भक्ति शब्द का सर्वप्रथम उल्लेख मिलता है - श्वेताश्वेतर उपनिषद् में

48. सूफी प्रेमाख्यान का प्रथम काव्य - चंदायन (मुल्ला दाऊद कृत)

49. छायावाद की प्रथम कृति - झरना (1918 ई०, प्रसाद कृत)

50. रससूत्र के प्रथम आख्याता - भट्टलोल्लट (उत्पत्तिवाद)

51. साधारणीकरण का सर्वप्रथम प्रयोग - भट्टनायक ने

52. रीतिकाव्य का सर्वप्रथम ग्रंथ - कृपाराम कृत हिततरंगिनी'

53. प्रेमचंद की प्रथम कहानी - पंच परमेश्वर (1916 ई०)

54. प्रसाद की प्रथम कहानी - ग्राम (1911 ई०)

55. प्रसाद का प्रथम ऐतिहासिक नाटक - राज्यश्री (1915 ई०)

56. महादेवी का प्रथम काव्य-संग्रह - नीहार (1930 ई०)

57. निराला की प्रथम काव्य रचना - जूही की कली (1918 ई०)

58. जैनेंद्र का प्रथम उपन्यास - परख (1929 ई०)

59. रेणु का प्रथम उपन्यास - मैला आँचल

60. आधुनिक हिंदी का पहला अभिनीत नाटक - जानकीमंगल (शीतलाप्रसाद त्रिपाठी)

ये भी पढ़ें; हिंदी के प्रमुख नाटक और नाटककार : भारतेन्दु युग और प्रसादोत्तर युग के नाटक और नाटककार

61. अज्ञेय का प्रथम उपन्यास - शेखर एक जीवनी

62. इलाचंद्र जोशी का प्रथम उपन्यास - घृणामयी

63. अज्ञेय का प्रथम काव्य-संग्रह - भग्नदूत ( 1933 ई०)

64. भगवतीचरण वर्मा का प्रथम उपन्यास - चित्रलेखा (1939 ई०)

65. हिंदी के सर्वप्रथम गीत लेखक - विद्यापति

66. शुक्लानुसार छायावाद का प्रथम व प्रतिनिधि कवि - सुमित्रानंदन पंत

67. 'स्वच्छंदतावाद' शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग - श्लेगर ने (जर्मन आलोचक) हिंदी में मुकुटधर पाण्डेय ने)

68. 'नई कविता' नाम दिया - अज्ञेय ने

69. गीतिकाव्य शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग - लोचनप्रसाद पाण्डेव ने 'कुसुमन माला' की भूमिका में किया

70. दिल्ली विश्वविद्यालय से सर्वप्रथम पी-एच० डी० - विमल कुमार जैन

71. हिंदी का प्रथम वक्रोक्ति कथात्मक महाकाव्य - पद्यावत

72. हिंदी का प्रथम बड़ा महाकाव्य - पद्मावत

73. नाटक संबंधी प्रथम सैद्धांतिक ग्रंथ - रूपक रहस्य (श्यामसुंदर दास)

74. हिंदी की प्रथम लघु पत्रिका - नये पत्ते (लक्ष्मीकांत वर्मा)

75. खड़ीबोली गद्य की प्रथम रचना - चंद छंद बरनन की महिमा (गंग कवि)

76. हिंदी में साधारणीकरण के संबंध में पहला चिंतन - आचार्य रामचंद्र शुक्ल

77. दोहा-चौपाई का सर्वप्रथम प्रयोग- सरहपाद

78. खड़ीबोली में साहित्यिक स्वरूप का सर्वप्रथम प्रयोग किया - रामप्रसाद निरंजनी ने 'योग- वासिष्ठ' में

79. आचार्य शुक्ल की पहली सैद्धांतिक आलोचनात्मक कृति - काव्य में रहस्यवाद

80. रस - विवेचन को हिंदी में पहली बार मनोवैज्ञानिक आधार प्रदान किया - आचार्य शुक्ल ने

81. हिंदी का प्रथम चलचित्र (Film) - सत्य हरिश्चन्द्र

82. हिंदी की पहली बोलती फिल्म - आलम आरा

83. हिंदी की प्रथम अंतरजाल पत्रिका - भारत-दर्शन (न्यूज़ीलैंड से प्रकाशित)

नोट: हिंदी के इतिहास (Hindi Itihas) की कुछ तथ्यों पर विद्वानों/आलोचक में मतभेद रहा है। यहां बहुसंख्य की मान्यता के आधार पर विवरण दिया गया है।

ये भी पढ़ें; Hindi Literature : हिंदी साहित्य की प्रमुख पंक्तियाँ - हिंदी साहित्य के महत्त्वपूर्ण कथन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top