राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस : अप्रैल 2023 में महत्वपूर्ण दिनों की सूची

Dr. Mulla Adam Ali
0

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस : अप्रैल में महत्वपूर्ण दिनों की सूची 2023

List Of Important Days And Dates 2023: राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस

Mahatvpurn Rashtriya aur Antarrashtriya Divas: इस लेख में अप्रैल में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस के बारे में जानकारी दी गई है। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस (national and international days) को लेकर SSC CGL, SSC CHSL, UPSC, APPSC, UGC NET, RRB NTPC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिनों और तिथियों के प्रश्न पूछे जाते हैं। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाने वाले प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस, अप्रैल में मनाए जानेवाले महत्वपूर्ण दिन और तिथियां 2023.

अप्रैल में महत्वपूर्ण दिनों की सूची : महत्वपूर्ण दिनों और तिथियों की सूची (अप्रैल 2023)

1 अप्रैल : ओडिशा स्थापना दिवस

1 अप्रैल : ब्लाइंडनेस की रोकथाम सप्ताह

2 अप्रैल : विश्व आटिज्म जागरूकता दिवस

4 अप्रैल : अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस

5 अप्रैल : राष्ट्रीय समुद्री दिवस

7 अप्रैल : राष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस

10 अप्रैल : विश्व होम्योपैथी दिवस

11 अप्रैल : राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस

11 अप्रैल : नैशनल पेट डे

13 अप्रैल : जलियांवाला बाग़ नरसंहार दिवस (1919)

14 अप्रैल : बी. आर. अम्बेडकर जयंती

17 अप्रैल : विश्व हीमोफीलिया दिवस

18 अप्रैल : विश्व धरोहर दिवस

19 अप्रैल : विश्व लीवर दिवस

21 अप्रैल : राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस

21 अप्रैल : सचिव दिवस

22 अप्रैल : विश्व पृथ्वी दिवस

23 अप्रैल : विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस

24 अप्रैल : राष्ट्रीय पंचायती दिवस

25 अप्रैल : विश्व मलेरिया दिवस

26 अप्रैल : विश्व बौद्धिक संपदा दिवस

28 अप्रैल : काम पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस

29 अप्रैल : अंतर्राष्ट्रीय डांस दिवस

30 अप्रैल : विश्व पशु चिकित्सा दिवस

Important Days and Dates 2023, National & International Days in April Month Wise : अप्रैल में महत्वपूर्ण दिन: प्रत्येक दिन का महत्व

1 अप्रैल : ओडिशा स्थापना दिवस (Odisha Foundation Day)

भाषाई आधार पर में गठित पहला राज्य ओडिशा है, यह राज्य पहले बिहार का हिस्सा था। 1 अप्रैल, 1936 को यह स्वतंत्र प्रांत के रूप में अस्तित्व में आया इसलिए 1 अप्रैल को ओडिशा स्थापना दिवस दिवस मनाया जाता है। ओडिशा स्थापना दिवस या उत्कल दिवस (Utkal Divas) के नाम से भी जाना जाता है।

1 अप्रैल : ब्लाइंडनेस की रोकथाम सप्ताह (Prevention of Blindness Week)

हर साल 1 से 7 अप्रैल तक भारत सरकार अंधेपन के कारणों और रोकथाम के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए ब्लाइंडनेस की रोकथाम सप्ताह (Prevention of Blindness Week) का आयोजन करती है। ब्लाइंडनेस की रोकथाम सप्ताह 2023 का थीम (prevention of blindness week 2023 theme) है 'The Right to Sight' यानी कि देखने का अधिकार।

2 अप्रैल : विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस (World Autism Awareness Day)

लोगों में ऑटिज्म में के बारे में जागरूकता लाने के लिए हर साल 2 अप्रैल को विश्व ऑटिज्म दिवस मनाया जाता है। इसे पहली बार साल 2007 में मनाया गया। 2007 के बाद हर साल अप्रैल 2 को विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस (आत्मकेंद्रित जागरूकता दिवस) के रूप में मनाते हैं। विश्व ऑटिज्म दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों में ऑटिज्म बीमारी के प्रति जागरूक करना, ऑटिज्म (Autism) यह एक मानसिक विकार है, जिसमें भूलने की बीमारी होती है। इससे बच्चे अधिक पीड़ित होते हैं।

4 अप्रैल : अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस (International Day for Mine Awareness)

प्रति वर्ष 4 अप्रैल को वैश्विक स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस (International Day for Mine Awareness and Assistance in Mine Action) मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस मनाए जाने की घोषणा UN जनरल असेंबली द्वारा 8 दिसंबर 2005 को की गयी थी, जिसमें 4 अप्रैल को हर साल  अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा गया था। पहली बार यह दिवस 4 अप्रैल, 2006 को मनाया गया था। उसके बाद से हर साल एक नई थीम के साथ यह दिन मनाया जाता रहा है। बारूदी सुरंगों के प्रति लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के मकसद से अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस (International Day for Mine Awareness) मनाया जाता है।

5 अप्रैल : राष्ट्रीय समुद्री दिवस (National Maritime Day of India)

भारत के लोगों को भारतीय जहाजरानी के प्रति जागरूक करना तथा अर्थव्यवस्था में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाने के उद्देश्य से हर साल 5 अप्रैल को राष्ट्रीय समुद्री दिवस (National Maritime Day) मनाते है। यह दिवस दुनिया भर में वाणिज्य और वैश्विक अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने और बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

7 अप्रैल : राष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस (World Health Day)

लोगों को स्वास्थ्य संबंधी बीमारी व  स्वास्थ्य संबंधी जानकारी फैलाने के लिए हर साल 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे (World Health Day) मनाया जाता है। इसी दिन WHO की स्थापना हुई थी। इस बार की थीम "हेल्थ फॉर ऑल" है (Health for all)

10 अप्रैल : विश्व होम्योपैथी दिवस (World Homeopathy Day)

पहली बार 10 अप्रैल, 2005 को विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया गया था। चिकित्सा की इस अलग प्रणाली के बारे में लोगों को जागरूक करना विश्व होम्योपैथी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य है। विश्व होम्योपैथी दिवस इस साल का थीम ‘होम्योपैथी: पीपल्स चॉइस फॉर वेलनेस’ (Homeopathy: People’s Choice for Wellness).

11 अप्रैल : राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस (National Safe Motherhood Day)

हर साल 11 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाने का उद्देश्य महिलाओं की मातृव सुरक्षा को बढ़ावा देना है। 2003 में 11 अप्रैल को भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस (National Safe Motherhood) मनाने की घोषणा की थी।

ये भी पढ़ें; राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस 2023 पर विशेष निधि मानसिंह की कविता मेरी माँ

11 अप्रैल : नेशनल पेट डे (National Pet Day)

हर साल नेशनल पेट डे (राष्ट्रीय पालतू दिवस) 11 अप्रैल को मनाया जाता है। पशु 11 अप्रैल 2006 को कल्याण अधिवक्ता और विशेषज्ञ कोलीन ने नेशनल पेट्स डे (National Pet Day) की स्थापना की थी। यह दिन उन पालतू जानवरों के लिए है जो बिना किसी शर्त के हमसे प्यार दिखाते हैं।

13 अप्रैल : जलियाँवाला बाग़ नरसंहार दिवस 1919 (Jallianwala Bagh Massacre)

13 अप्रैल 1919 में आज ही के दिन दुखद घटना घटी थी, जब पंजाब के स्वर्ण मंदिर अमृतसर (Amritsar) से कुछ ही दूरी पर स्थित जलियांवाला बाग में निहत्‍थे मासूमों का कत्‍लेआम हुआ था। अंग्रेजों ने भारतीयों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं। इस जलियांवाला बाग़ हत्याकांड में कई लोगों ने अपनी जान दिया, उन शहीदों को याद करते हुए जलियाँवाला बाग़ दिवस मनाया जाता है।

14 अप्रैल : बी. आर. अम्बेडकर जयंती (Ambedkar Jayanti)

14 अप्रैल भारत के संव‍िधान न‍िर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंत‍ी है। 14 अप्रैल 1891 को बाबा साहेब आंबेडकर का जन्म हुआ था। डॉ. भीमराव अम्बेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन को याद करते हुए उनके जयंती को पूरे भारत में मनाया जाता है। विश्व की सबसे बड़ी जयंती के रुप में अंबेडकर जयंती मानी जाती है।

ये भी पढ़ें; डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती 2023 पर विशेष कविता : संतापों का दौर

17 अप्रैल : विश्व हीमोफीलिया दिवस (World Hemophilia Day)

हीमोफिलिया और संबंधित रक्तस्राव विकारों के लिए विश्वव्यापी जागरूकता के लिए हर साल 17 अप्रैल को विश्व हीमोफीलिया दिवस मनाया जाता है। विश्व हीमोफीलिया दिवस दिवस पहली बार 17 अप्रैल 1989 को वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ हीमोफिलिया (WHF) के संस्थापक फ्रैंक श्नाबेल के जन्मदिवस पर मनाया गया।

18 अप्रैल : विश्व धरोहर दिवस (World Heritage Day)

विश्व विरासत स्थलों की ओर आकर्षित करना, उनके प्रति जागरूकता फैलाना तथा उनकी सुरक्षा व संरक्षा के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस मनाया जाता है। World Heritage Day को International Day For Monuments and Sites (स्मारकों और स्थलों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस) भी कहां जाता है।

ये भी पढ़ें; UNESCO की WHC वेबसाइट पर भारत के विश्व धरोहर स्थलों के हिंदी विवरण प्रकाशित करने पर सहमति

19 अप्रैल : विश्व लीवर दिवस (World Liver Day)

लोगों में यकृत (Liver) संबंधित रोगों के बारे में जागरूकता के दौरान हर साल 19 अप्रैल को विश्व लीवर दिवस (World Liver Day) के रूप में मनाया जाता है।

21 अप्रैल : राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस (National Civil Service Day)

2006 से प्रत्येक वर्ष 21 अप्रैल को भारत सरकार ने राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस (सिविल सर्विस डे) मनाने की घोषणा किया। जो देश की प्रगति के लिए कार्य करते हैं उन लोक सेवकों को यह दिवस समर्पित है।

21 अप्रैल : सचिव दिवस (Secretary's Day)

सचिव दिवस, व्यवस्थापक दिवस, प्रशासनिक पेशेवर दिवस या सचिवों के दिवस (Secretary's Day) के रूप में भी जाना जाता है। हर साल 21 अप्रैल को सचिव दिवस मनाया जाता है।

22 अप्रैल : विश्व पृथ्वी दिवस (World Earth Day)

World Earth Day : 22 अप्रैल को हर साल अर्थ डे मनाया जाता है। भारत समेत लगभग विश्व के सभी देश पृथ्वी दिवस मनाते हैं। अर्थ डे को मनाने की शुरुआत 1970 में हुई थी। अर्थ डे की शुरुआत अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने पर्यावरण की शिक्षा के तौर पर किया था। 1969 में कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में तेल रिसाव की वजह से त्रासदी हो गई थी इसके बाद दो करोड़ अमेरिकियों नेल्सन के आह्वान पर 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस के प्रथम आयोजन में भाग लिया था। इसलिए हर साल 22 अप्रैल को अर्थ डे के रूप में मनाते हैं।

ये भी पढ़ें; Nature Essay in Hindi : प्रकृति पर निबंध हिंदी में

23 अप्रैल : विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस (World Book and Copyright Day)

दुनियाभर में विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस 23 अप्रैल को मनाया जाता है। पुस्तक हमारे सबसे अच्छे मित्र होते हैं। विश्वभर में किताबों का महत्व बताने के लिए और किताबों पढ़ने के लिए लोगों को आकर्षित करने के उद्देश्य से विश्व पुस्तक दिवस मनाया जाता है। विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस मनाए जाने का और एक प्रमुख कारण यह भी है कि प्रकाशन से सम्बंधित अधिकारों के बारे में जागरूकता करना।

ये भी पढ़ें; World Book and Copyright Day 2023 : 23 अप्रैल, विश्व पुस्तक दिवस

24 अप्रैल : राष्ट्रीय पंचायती दिवस (National Panchayati Raj Day)

राष्ट्रीय पंचायती दिवस पंचायती राज मंत्रालय द्वारा 24 अप्रैल को हर साल मनाया जाता है। पहली बार राष्ट्रीय पंचायती दिवस साल 2010 में मनाया गया था। राष्ट्रीय पंचायती दिवस 1992 में संविधान के 73वें संशोधन के अधिनियमन का प्रतीक है

25 अप्रैल : विश्व मलेरिया दिवस (World Malaria Day)

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation) ने 2007 में विश्व स्वास्थ्य सभा के 60वें सत्र में इसे विश्व मलेरिया दिवस (World Malaria Day) के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद साल 2008 से यह हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाने लगा। मादा एनाफिलीज मच्छर के कारण मलेरिया बीमारी होती है। मलेरिया एक जानलेवा बीमारी है, घातक बीमारी के नियंत्रण में तत्काल कार्रवाई करना इस दिन का उद्देश्य है।

26 अप्रैल : विश्व बौद्धिक संपदा दिवस (World Intellectual Property Day)

पेटेंट, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क और डिजाइन दैनिक जीवन पर कैसे प्रभाव डालते हैं इसके बारे में जागरूकता कराने के उद्देश्य से विश्व बौद्धिक संपदा दिवस मनाया जाता है। वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी डे की शुरुआत विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (World Intellectual Property Organization : WIPO) द्वारा 2000 में हुआ था।

28 अप्रैल : काम पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस (World Day for Safety and Health at Work)

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए यह दिवस हर साल 28 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन का शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने साल 2003 में किया था। विश्व दिवस का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थलों में दुर्घटनाओं और बीमारियों रोकना।

29 अप्रैल : अंतर्राष्ट्रीय डांस दिवस (International Dance Day)

हर साल 29 अप्रैल को महान डांसर जीन जार्ज नावेरे के जन्मदिन (Jean-Georges Noverre) पर अंतर्राष्ट्रीय डांस दिवस (World Dance Day) मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाने की घोषणा 1982 में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य परिषद द्वारा की गई थी।

30 अप्रैल : विश्व पशु चिकित्सा दिवस (World Veterinary Day)

World Veterinary Day 2023: विश्व पशु चिकित्सा संघ (World Veterinary Association) के द्वारा वर्ष 2000 से विश्व पशु चिकित्सा दिवस मनाने जाने लगा। विश्व पशु चिकित्सा दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य पशुओं में पाए जाने वाले जीवाणुओं का दवाओं के प्रति प्रतिरोध विषय पर चर्चा, पशु सुरक्षा और पर्यावरण, बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक करना। विश्व पशु चिकित्सा दिवस 2022 का थीम "पशु चिकित्सा के लचीलापन को मज़बूत करना" (World Veterinary Day 2022 theme: Strengthening Veterinary Resilience)

ये भी पढ़ें;

विश्व पुस्तक दिवस पर विशेष कविता : किताबें कुछ कहना चाहती है, तुम्हारे पास रहना चाहती है

World Heart Day 2023 : जानिए विश्व हृदय दिवस का इतिहास और महत्त्व

Important Days and Celebrations 2023, Important Days & Dates In April 2023, Important National and International Days in April 2023, National & International Days in Hindi, List of Most Important Days in Hindi...

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top