झंडा हमारा : झंडा के विषय पर बेहतरीन कविता

Dr. Mulla Adam Ali
0

National Flag Tiranga Poem : राष्ट्रीय झंडा पर हिंदी कविता

poem on national flag

Jhanda Hamara Hindi Kavita : स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अवसर पर हिंदी देशभक्ति कविता "हमारा झंडा", हर घर तिरंगा हिंदी देशभक्ति गीत, poem on Indian flag in Hindi..

झंडा हमारा

गगन की शान है यह झंडा हमारा,

भारत की आन है यह झंडा हमारा।

निर्मल उषा का गान है यह झंडा हमारा,

शहीदों के खून का मान है यह झंडा हमारा।


जवानियाँ चढ़ती रही परवान जिसकी खातिर,

सुहाग लुटते रहे सैकड़ों जिसकी खातिर।

माता ने हंसते हुए अपने लाल बलि किये जिसकी खातिर,

बहनों ने न्यौछावर किये भाई जिसकी खातिर।


हर देशभक्त की शान है ये झंडा हमारा,

भारत की आन है यह झंडा हमारा।


आक्रमणकारियों की भीड़ में शांतिदूत बनकर लहराया जो,

जानी शत्रुओं को एक मंच पर लाया जो।

हम सब एक हैं कि भावना लाया जो,

मंगलमय संगीत की शान है झंडा हमारा।


भारत की शान है यह झंडा हमारा,

भारत की आन है यह झंडा हमारा।।

- डॉ. कंचन सेठ

ये भी पढ़ें;

तिरंगे झंडे पर कविता : लहर लहर लहराय गगन में, भारत का सम्मान तिरंगा

पिंगली वेंकय्या जयंती : जानिए कौन थे पिंगली वेंकय्या - Har Ghar Tiranga

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top