बंदर बहुत शैतान था हिंदी बाल कविता : Shaitan Bandar Hindi Bal Kavita

Dr. Mulla Adam Ali
0

Poem on Monkey in Hindi : Shaitan Bandar Hindi Kavita

poem on monkey in hindi

Shaitan Bandar Hindi Bal Kavita : बच्चों के मजेदार बाल कविता "बंदर बहुत शैतान था", बंदर हिंदी कविता, बंदर के विषय पर मजेदार कविता, poem on monkey in Hindi, Bandar Bal Kavita...

बंदर बहुत शैतान था

बात किसी की नहीं मानता

बंदर बहुत शैतान था।

पढ़ा लिखा तो था नहीं

पढ़ने में अनजान था।


दिन भर बाग बगीचे में

उधम खूब मचाता था।

पत्ते और डाली को

तोड़ तोड़ नीचे गिराता था ।


एक रोज एक मदारी आया

पकड़ कर बंदर को घर लाया।

मार मार कर डंडे से

उसको नाटक दिखलाना सिखलाया।


बंदर को उसकी शैतानी की

मिली सजा देखो भारी।

रोज मदारी के साथ

खेल दिखाता बारी बारी।


एक दिन बंदर मदारी के

चंगुल से बाहर आया।

घर पहुंच कर उसने सारा

किस्सा मम्मी पापा को बतलाया।


छोड़ कर बंदर शैतानी

सही राह पर आया।

जीवन में फिर शैतानी न करने की

उसने कसम खाया।

- बद्री प्रसाद वर्मा अनजान

ये भी पढ़ें; बच्चों के लिए रचना : शैतान बंदर - Children's Poem Shaitan Bandar

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top