Happy Friendship Day : मित्रता दिवस
Friendship Day 2023 : मित्रता दिवस - मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं - निधि 'मानसिंह', कैथल, हरियाणा
मित्र जीवन के लिए एक अनमोल उपहार होता है। मित्रता कभी ऊंच - नीच, जात - पात या छुआ - छूत नही देखती। एक सच्चा मित्र कड़वी औषधि के समान होता है जैसे औषधि बीमारी के लिए लाभकारी होती है वैसे ही सच्चा मित्र जीवन के लिए लाभकारी होता है। लेकिन, सच्चा मित्र मिलना आसान नही होता। स्वार्थी, अवसरवादी मित्र तो कदम - कदम पर मिल जायेंगे, जो सुख में तो सदैव साथ रहते हैं परंतु दुख में साथ छोड़ देते हैं। लेकिन सच्चा, दुख में साथ देने वाला और पीठ थपथपाने वाला मित्र लाखों में एक ही होता है।
भगवान कृष्ण ने बाल्यावस्था में सुदामा को मित्रता निभाने का जो वचन दिया था, वो उन्होंने जीवन भर निभाया।
दिया वचन ये कृष्ण ने
जीवन भर निभाऊंगा।
तेरी एक पुकार पे,
सुदामा, मै दौडा आंऊगा।
भगवान कृष्ण ने हर कदम पर सुदामा का साथ दिया और अपने मित्र वचन का पालन किया।
ये भी पढ़ें;
✓ सच्ची मित्रता 💞 (True Friendship)
✓ पुस्तकालय : किताबों का संसार
✓ मन की सुंदरता 💞 - निधि 'मानसिंह' (आलेख)
✓ 'परिश्रम और सफलता' - निधि 'मानसिंह' (आलेख)
Even more from this blog
Dr. MULLA ADAM ALI
Dr. Mulla Adam Ali / डॉ. मुल्ला आदम अली
हिन्दी आलेख/ Hindi Articles
कविता कोश / Kavita Kosh
हिन्दी कहानी / Hindi Kahani
My YouTube Channel Video's