THE INTELLIGENCE OF TENALI RAMA : कहानी तेनालीराम की चतुराई

Dr. Mulla Adam Ali
0
Tenali Rama Stories in Hindi : समस्या का समाधान निकालना मनुष्य का विशेष गुण है। इसी पर उसकी सफलता निर्भर करती है। साथ ही साथ वह चतुर और समझदार हो तो उसे उत्तम व्यक्तियों में गिना जाता है। आज हम ऐसे ही एक व्यक्ति (तेनालीराम) के बारे में इस कहानी में जानेंगे।

तेनालीराम की चतुराई

 विजयनगर राज्य के राजा श्रीकृष्णदेवराय थे। उनकी सभा का नाम 'भुवनविजयम' था। उनकी सभा में 'अष्टदिग्गज' नामक आठ कवि रहते थे। उनमें से तेनालीराम बहुत ज्ञानी और चतुर व्यक्ति थे । अपनी होशियारी से हर समस्या का हल निकाल लेते थे । इसलिए उन्हें 'विकटकवि' भी कहते थे।

 एक दिन राजा कृष्णदेवराय ने राज्य के प्रमुख व्यक्तियों को अपने महल में भोजन के लिए बुलाया। अतिथियों को सोने के बर्तनों में भोजन परोसा गया। सोने के बर्तनों को देखकर एक अतिथि का मन ललचाया। उसने चुपके से एक चम्मच को उठाकर अपनी जेब रख लिया। राजा कृष्णदेवराय तथा तेनालीराम ने अतिथि को चम्मच जेब में रखते हुए देख लिया था। राजा कृष्णदेवराय ने तेनालीराम को संकेत किया। तेनालीराम तुरंत समझ गये कि अतिथि का अपमान किये बिना ही चम्मच निकलवाना है।

 जब सब लोगों ने भोजन कर लिया तो तेनालीराम अपने स्थान पर खड़े होकर बोले, “सज्जनो! अब आप सबके मनोरंजन के लिए मैं एक जादू का खेल दिखाऊँगा। देखिए मैं यह सोने का चम्मच अपनी जेब में रखूँगा और आप लोगों में से किसी एक आदमी की जेब से निकालूँगा।"

तेनालीराम ने चम्मच अपनी जेब में रख ली। फिर उन्होंने आँखें बंद की और कोई मंत्र पढ़ने का बहाना बनाया। थोड़ी देर बाद उन्होंने अपनी आँखें खोली और कहा चम्मच मेरी जेब में से किसी और की जेब में चला गया है। देखते हैं कि किसकी जेब में है।" इतना कहकर तेनालीराम बारी-बारी से हर अतिथि के पास जाते और मन ही मन मंत्र पढ़ने का बहाना बनाते। "अब अंत में वे चम्मच छुपाये हुए व्यक्ति के पास जाकर बोले- “मित्र, मेरा जादू बता रहा है कि चम्मच आपकी जेब में है। कृपया आप अपनी जेब देखिए।” अतिथि के पास बचने का कोई उपाय न था। न चाहते हुए भी उसे अपनी जेब में हाथ डालना पड़ा। उसने जेब से चम्मच निकाला और तेनालीराम को दे दिया। सभी अतिथियों ने तेनालीराम के जादुई चमत्कार को देखकर तालियाँ बजाई। राजा कृष्णदेवराय तेनालीराम की चतुराई से बहुत खुश हुए। उन्होंने तेनालीराम की खूब प्रशंसा की और ढ़ेर सारे इनाम भी दिये।

THE INTELLIGENCE OF TENALI RAMA

 Sri Krishnadevaraya was the king of Vijayanagara kingdom. His court was called 'Bhuvana Vijayam'. It was adorned by eight great court poets popularly known as 'Ashta Diggajas'. Of them, Tenali Rama was a man of knowledge and intelligence. He was also known as 'Vikata Kavi' (Jester Poet).

 One day the king Krishnadevaraya invited the prominent people of the kingdom to dine at his palace. Meals were served in golden vessels. One of the guests was tempted by those golden vessels. He took a golden spoon stealthily and put in his pocket. The king noticed this and gestured to Tenali Rama. Immediately Tenali Rama understood and decided to make the guest give the spoon without humiliating him.

 After the meal, Tenali Rama told the guests this: "Gentlemen, I will show you a magic for your amusement. Look, I will put this golden spoon in my pocket and take it out of the pocket of one of you." Tenali Rama put the spoon in his pocket. He closed his eyes and pretended to be chanting some magical word. He opened his eyes and said, "Now the spoon in my pocket has gone into someone's pocket. Let's see whose pocket it is in." Saying so, he began searching their pockets one after another. At last he went to the person who hid (stole) the spoon and said to him, "Friend, my magical word says that the spoon is in your pocket. Please see in your pocket." The guest unwillingly put his hand in his pocket, took the spoon out and gave it to Tenali Rama.

 The king Krishnadevaraya was pleased with Tenali Rama's cleverness and praised him a lot. He gave Tenali Rama a big reward too.

తెనాలి రాముని తెలివితేటలు

 కృష్ణదేవరాయలు విజయనగర సామ్రాజ్యమునకు రాజు. అతని సభ యొక్క పేరు భువన విజయము. అతని సభలో అష్టదిగ్గజములు అనే ఎనిమిది మంది కవులు కలరు. వారిలో తెనాలి రామ్ జ్ఞానము కలిగిన మరియు తెలివి గలిగిన వ్యక్తి. అతనిని "వికటకవి” అని కూడా అంటారు.

 ఒకరోజు రాజు కృష్ణదేవరాయలు రాజ్యములోని ప్రముఖ వ్యక్తులను తన మహలుయందు భోజనమునకు ఆహ్వానించెను. అతిథులకు బంగారు పాత్రలలో భోజనము వడ్డింపబడెను. బంగారు పాత్రలను చూచి ఒక అతిథి మనసు ఆశపడెను. అతను ఎవ్వరికీ తెలియకుండా ఒక స్పూన్ (చెంచా) తీసుకుని జేబులో వేసుకొనెను. రాజు ఇదంతా చూసి తెనాలి రామ్కు సైగ చేసెను. వెంటనే తెనాలి రామ్ అర్థం చేసుకుని అతిథిని అవమానించకుండా స్పూన్ (చెంచా) బయటపెట్టించాలని తలచెను.

 భోజనం తరువాత తెనాలి రామ్ అతిథులతో ఈ విధంగా చెప్పెను. "సజ్జనులారా మీ అందరి మనోల్లాసము కొరకు నేను ఒక మాజిక్ చూపిస్తాను . చూడండి. నేను ఈ బంగారు చెంచా (స్పూన్)ను నా జేబులో వేసుకుంటాను మరియు మీ అందరిలో ఒకరి జేబు నుండి ఆ చెంచా (స్పూన్) బయటకు తీస్తాను. తెనాలి రామ్ చెంచా తన జేబులో వేసుకొనెను. కళ్ళు మూసుకొని ఏదో మంత్రము జపించుచున్నట్లు నటించెను. కళ్ళు తెరిచి - ఇప్పుడు నా జేబులోని చెంచా ఎవరో ఒకరి జేబులోనికి వెళ్ళిపోయింది. ఎవరి జేబులో ఉన్నదో చూచెదము! అనుచూ ప్రతి ఒక్క అతిథి దగ్గరకు వరుసగా వెళ్ళుచుండెను. చివరికి ఆ చెంచా దాచిన వ్యక్తి దగ్గరకు వెళ్ళి మిత్రమా! నా మాయ మంత్రం చెంచా నీ జేబులో ఉన్నదని చెప్పుచున్నది అని అనెను. దయచేసి మీరు మీ జేబు చూడండి ఇష్టం లేకపోయినా అతిథి తన జేబులో చెయ్యి పెట్టి చెంచాను తీసి తెనాలిరామ్కు ఇచ్చెను.

 రాజా కృష్ణదేవరాయలు తెనాలి రామ్ యొక్క తెలివితేటలకు సంతసించి బాగా ప్రశంసించెను మరియు పెద్ద బహుమతిని కూడా అందజేసెను.

ये भी पढ़ें; Chanakya Niti: किसी भी समस्या का समाधान चुटकी में

Tenali Raman Best Stories in Hindi, Tenali Rama Stories, Best Tenali Rama Short Stories in Hindi, Tenali Rama Stories in Telugu, Tenali Rama Stories in English, Hindi Short Stories, Hindi Kahani..

तेनालीराम की कहानियां, तेनालीराम की हिंदी कहानी, तेनालीराम की बुद्धिमानी, हिंदी कहानी, कहानी संग्रह, तेनालीराम की कहानी हिंदी में, तेनाली राम की कहानी इन हिंदी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top