कवि अशोक श्रीवास्तव कुमुद को सिरसा में मिला शिखर सम्मान 2023

Dr. Mulla Adam Ali
0

अखिल भारतीय बाल साहित्य सम्मेलन-2023 सिरसा (हरियाणा) में अशोक श्रीवास्तव "कुमुद" सम्मानित 

साहित्यिक संस्था 'गुफ्तगू' के अशोक कुमुद को सिरसा में मिला शिखर सम्मान।

मातेश्वरी विद्यादेवी बाल साहित्य शोध एवं विकास संस्थान, सिरसा (हरियाणा) द्वारा 1 अक्टूबर 2023 को डॉ. जी डी चौधरी सभागार, सिरसा में अखिल भारतीय बाल साहित्य सम्मेलन-2023 आयोजित किया गया।

विभिन्न वैचारिक सत्रों में देश भर के विख्यात साहित्यकारों ने विभिन्न विषयों पर, अपने विचारों/ दृष्टिकोणों/ कविताओं से अवगत कराने के साथ-साथ, इस महाअधिवेशन में देशभर के ख्याति प्राप्त बाल साहित्यकारों के बीच, लोक कवि जयलाल दास बाल साहित्य शिखर सम्मान-2023 से, गुफ्तगू पत्रिका के सह सचिव, अशोक श्रीवास्तव "कुमुद" को सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार में सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह, बाल साहित्य के साथ-साथ नगद धनराशि शामिल है। डॉक्टर राज कुमार निजात, डॉ. चाँद वर्मा, डॉ. शील कौशिक सहित विभिन्न साहित्यकारों के उद्बोधन के उपरांत, आदरणीय डाॅक्टर राजकुमार निजात, नीलम राकेश डा राकेश चन्द्र डॉ. राकेश चक्र सहित कई जाने माने साहित्यकारों की डेढ़ दर्जन कृतियों का विमोचन हुआ। पालीथीन एवं प्लास्टिक द्वारा पर्यावरण को होने वाली हानि एवं इनका उपयोग नहीं करने का सुंदर संदेश देती हुई, डॉ. शील कौशिक की लिखी बाल नाटिका पिंक परी का बच्चों द्वारा सुंदर मंचन हुआ। कार्यक्रम के दौरान आदरणीय दीन दयाल शर्मा जी द्वारा रचित रेडियो बाल नाटिका का, उन्हीं के द्वारा सुंदर वाचन भी हुआ।

इस अवसर पर डॉ. राज कुमार निजात, डॉ. आर के जैन, श्रीमती चाँद वर्मा, डॉ. करतार सिंह जाखड़, डॉ. राकेश चक्र, डॉ. नीलिमा राकेश, डॉ. शील कौशिक, श्री दीनदयाल शर्मा, डॉ. पूजा अलापुरिया, डॉ. राकेश चन्द्र आदि के साथ-साथ देश भर के विख्यात वरिष्ठ बाल साहित्यकारों एवं सिरसा के बच्चों की उपस्थिति उल्लेखनीय है। प्रयागराज के लोकप्रिय समाचार-पत्रों जैसे अमर उजाला, दैनिक जागरण, आदि कई अखबारों ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित (छाया चित्र संलग्न) किया है। समारोह के अन्य छाया चित्र भी आपके अवलोकनार्थ संलग्न हैं।

अशोक श्रीवास्तव "कुमुद"

राजरूपपुर, प्रयागराज

डॉ. मुल्ला आदम अली हिंदी भाषा और साहित्यिक ब्लॉग पर अशोक श्रीवास्तव कुमुद की कुछ रचनाएं / समीक्षाएं निम्नलिखित लिंक के जरिए पढ़िए।

पुस्तक विमोचन : कवि अशोक श्रीवास्तव कुमुद का नव प्रकाशित काव्य संग्रह सोंधी महक का विमोचन

पुस्तक समीक्षा: ग्रामीण परिवेश का सजीव मूल्यांकन है - सोंधी महक

New Book SONDHI MAHAK : ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित अशोक श्रीवास्तव कुमुद की काव्य संग्रह सोंधी महक

Antarnaad Poetry by Ashok Kumar Srivastava E-book Download : "अंतर्नाद" की ई-प्रति

मुक्तकों से सजा एक प्रबंधकाव्य: सुरबाला

Kavya Path: वर्तमान सामाजिक हालात की पृष्ठभूमि पर काव्य पाठ

नई पुस्तक : अशोक श्रीवास्तव 'कुमुद' की सुरबाला (नवकिरण प्रकाशन से अति शीघ्र प्रकाशित)

Ashok Srivastava Kumud Poetry in Hindi : अशोक श्रीवास्तव कुमुद की रचनाएं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top