उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान : बाल साहित्य सम्मान वर्ष 2022 के लिए हुई घोषणा, यहां देखें पूरी लिस्ट

Dr. Mulla Adam Ali
0

उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा दिये जाने वाले बाल साहित्य सम्मानों की हुई घोषणा

Uttarpradesh Hindi Sansthan Announces Awards

Uttarpradesh Hindi Sansthan Announces Awards For The Year 2022 Bal Sahitya Samman : उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा दिए जाने वाले बाल साहित्य सम्मानों की हुई घोषणा

लखनऊ, दिनांक 04 अक्टूबर 2023

दिसंबर 1976 में स्थापित उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, लखनऊ (Uttar Pradesh Hindi Institute, Lucknow) निरंतर हिंदी भाषा और साहित्य के विकास में लगा हुआ है। संस्था द्वारा प्रतिवर्ष साहित्य, कला, विज्ञान, लोक साहित्य, प्रवासी भारतीय साहित्य, पत्रकारिता, बाल साहित्य आदि की विधाओं पर लगभग 83 पुरस्कार दिए जाते हैं। संस्थान 'भारत भारती सम्मान' (Bharat Bharti Samman) तथा 'राजर्षि पुरुषोत्तमदास टण्डन सम्मान' (Rajarshi Purushottam Das Tandon Samman) के लिए विशेष रुप से जानी जाती है।

उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा संचालित बाल साहित्य (Children's Literature) संवर्द्धन योजना के अन्तर्गत "बाल साहित्य सम्मानों" (Bal Sahitya Samman - 2022) हेतु गठित समिति की बैठक आज दिनांक 04 अक्टूबर 2023 को निदेशक, उ० प्र० हिन्दी संस्थान, लखनऊ के कक्ष में अपराह्न 12.00 बजे सम्पन्न हुई। इस बैठक में वर्ष 2022 के बाल साहित्य सम्मानों पर समिति द्वारा सर्वसम्मति से विचार कर निम्नांकित निर्णय लिये गये:-

1. सुभद्रा कुमारी चौहान महिला बाल साहित्य सम्मान - सुश्री श्रद्धा पाण्डेय, गाजियाबाद

2. सोहन लाल द्विवेदी बाल कविता सम्मान - डॉ. अजय जनमेजय बिजनौर

3. अमृत लाल नागर बाल कथा सम्मान - श्री पवन कुमार वर्मा, वाराणसी

4. लल्ली प्रसाद पाण्डेय बाल साहित्य पत्रकारिता सम्मान - श्री लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव बस्ती

5. डॉ. रामकुमार वर्मा बाल नाटक सम्मान - श्री अशोक अंजुम अलीगढ़

6. जगपति चतुर्वेदी बाल विज्ञान लेखन सम्मान - डॉ. मनीष मोहन गोरे, गाजियाबाद

7. उमाकान्त मालवीय युवा बाल साहित्य सम्मान - सुश्री शताब्दी गरिमा, लखनऊ

प्रत्येक सम्मान की धनराशि रू0 51.000-00 है। सम्मानित बाल साहित्यकारों को पुरस्कार धनराशि अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया जायेगा।

उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ : बाल साहित्य सम्मान वर्ष - 2022 यहां देखें पूरी लिस्ट

1. सुभद्रा कुमारी चौहान महिला बाल साहित्य सम्मान

सुश्री श्रद्धा पांडेय, 311 मिलानो, महागुण मेन्शन, इंदिरपुरम, गाजियाबाद उत्तर प्रदेश- 201010 मो० नं० 8800337666

2. सोहन लाल द्विवेदी बाल कविता सम्मान

डॉ० अजय जनमेजय एस०डी०पुरम, हाउस न0-1, गेट नं0-1, नजीबाबाद रोड, बिजनौर- 246701 (उ0प्र0), मो० नं०- 9412215952

3. अमृत लाल नागर बाल कथा सम्मान

श्री पवन कुमार वर्मा, "मधु-वन" (ऋषिकुल बेला स्कूल के पास) ग्राम / पोस्ट- लोदान, परगना शिवपुर, जिला- वाराणसी (उ0प्र0), पिन - 221003, मो० नं०- 9140495225

4. लल्ली प्रसाद पाण्डेय बाल साहित्य पत्रकारिता सम्मान

श्री लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ग्राम- कैतहा, पोस्ट- भवानीपुर, तहसील- बस्ती सदर, जिला- बस्ती (उत्तर प्रदेश)- 272124, मो० नं० - 7355309428, 9919507870

5. डॉ० रामकुमार वर्मा बाल नाटक सम्मान

श्री अशोक अंजुम, गली-2 के सामने, चंद्रविहार कालोनी, नगला डालचन्द, क्वारसी बाईपास, अलीगढ़- 202002 ( उ०प्र०). मो० नं०- 09258779744, 08630744976

6. जगपति चतुर्वेदी बाल विज्ञान लेखन सम्मान

डॉ० मनीष मोहन गोरे, डी- 049, मनोज विहार, नीति खंड- 3 इंदिरापुरम, गाजियाबाद- 201014 ( उत्तर प्रदेश), मो० नं०- 9999275292

7. उमाकान्त मालवीय युवा बाल साहित्य सम्मान

सुश्री शताब्दी गरिमा, ए-13, प्रताप नगर, विजय नगर, कानपुर रोड, लखनऊ- 226023, मो० नं० 7505598879 8687034261

ये भी पढ़ें;

Uttarpradesh Hindi Sansthan : उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा दिये जाने वाले बाल साहित्य सम्मानों की हुई घोषणा

कवि अशोक श्रीवास्तव कुमुद को सिरसा में मिला शिखर सम्मान 2023

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top