साहित्य अकादमी पुरस्कार हिंदी विजेताओं की सूची : Sahitya Akademi Puraskar Hindi List

Dr. Mulla Adam Ali
0

एक साहित्यिक सम्मान भारत में साहित्य अकादमी पुरस्कार है, भारत की राष्ट्रीय साहित्य अकादमी, साहित्य अकादमी हर साल भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची की बाइस भाषाओं में से किसी में प्रकाशित साहित्यिक योगदान की सबसे उत्कृष्ट पुस्तकों के लेखकों के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। आज साहित्य अकादमी हिन्दी पुरस्कार विजेताओं की सूची यहा दी गई है।

Sahitya Akademi Award Winners for Hindi

Sahitya Akademi Award Winners

Table of Contents;

  • Sahitya Akademi Kya Hain
  • Sahitya Akademi Puraskar Winners Hindi List
  • Sahitya Akademi Award Prize Money
  • FAQ

Sahitya Akademi Puraskar Winners in Hindi List

साहित्य अकादमी पुरस्कार :

साहित्य अकादमी की स्थापना भारत सरकार द्वारा 12 मार्च 1954 को शुरूहुआ। साहित्य अकादमी एक राष्ट्रीय संस्था है। साहित्य में विशेष योगदान के लिए प्रति वर्ष 24 भाषाओं में से लेखकों को चयनित किया जाता है। साहित्य अकादमी का मुख्यालय रवीन्द्र भवन, 35 फीरोजशाह मार्ग, नई दिल्ली 110001 में स्थित है। यह भवन का निर्माण रवींद्रनाथ टैगोर की जन्म शताब्दी पर सन् 1961 में शुरू किया गया था। इसमें संगीत नाटक अकादेमी, ललित कला अकादेमी और साहित्य अकादेमी (तीनों राष्ट्रीय अकादमियाँ) स्थित हैं।

साहित्य अकादमी पुरस्कार में दिए जाने वाली राशि :

साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता के लिए वर्तमान में एक लाख रुपए नक़द राशि के साथ एक ताम्रपत्र दिया जाता है। पुरस्कर की राशि स्थापना के समय 5,000/- रुपए थी, 1983 में 10 हजार, सन् 1988 में 25 हज़ार, सन् 2001 में 4p हज़ार, 2003 में यह राशि 50 हज़ार किया गया। साल 2009 में 50 हज़ार से पुरस्कार राशि को एक लाख कर दिया गया है।

जरूर पढ़े; साहित्य अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार विजेताओं की सूची : Bal Sahitya Puraskar List

 हिन्दी साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता :

हिन्दी भाषा और साहित्यिक क्षेत्र में पहला साहित्य अकादमी पुरस्कार माखनलाल चतुर्वेदी जी को मिला, सन् 1955 में उनकी हिमतरंगिनी कविता संग्रह के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। इस आर्टिकल में 1955 से 2023 तक दिए जानेवाले साहित्य अकादमी पुरस्कार की तालिका है। देखे;

साहित्य अकादमी पुरस्कार लिस्ट
वर्ष पुस्‍तक लेखक
1955 हिमतरंगिनी (कविता–संग्रह) माखनलाल चतुर्वेदी
1956 पद्मावत : संजीवनी व्याख्या (टीका) वासुदेवशरण अग्रवाल
1957 बुद्ध धर्म–दर्शन (दर्शन) आचार्य नरेन्द्रदेव
1958 मध्य एशिया का इतिहास (इतिहास) राहुल सांकृत्यायन
1959 संस्कृति के चार अध्याय (भारतीय संस्कृति का सर्वेक्षण) रामधारी सिंह ‘दिनकर’
1960 कला और बूढ़ा चाँद (कविता–संग्रह) सुमित्रानंदन पंत
1961 भूले बिसरे चित्र (उपन्यास) भगवतीचरण वर्मा
1963 प्रेमचंद : क़लम का सिपाही (जीवनी) अमृत राय
1964 आँगन के पार द्वार (कविता–संग्रह) अज्ञेय
1965 रस–सिद्धांत (काव्यशास्त्र) नगेन्द्र
1966 मुक्तिबोध (उपन्यास) जैनेन्द्र कुमार
1967 अमृत और विष (उपन्यास) अमृतलाल नागर
1968 दो चट्टानें (कविता–संग्रह) हरिवंश राय ‘बच्चन’
1969 राग दरबारी (उपन्यास) श्रीलाल शुक्ल
1970 निराला की साहित्य साधना (जीवनी) रामविलास शर्मा
1971 कविता के नए प्रतिमान (समालोचना) नामवर सिंह
1972 बुनी हुई रस्सी (कविता–संग्रह) भवानीप्रसाद मिश्र
1973 आलोक पर्व (निबंध–संग्रह) हज़ारीप्रसाद द्विवेदी
1974 मिट्टी की बारात (कविता–संग्रह) शिवमंगल सिंह ‘सुमन’
1975 तमस (उपन्यास) भीष्म साहनी
1976 मेरी तेरी उसकी बात (उपन्यास) यशपाल
1977 चुका भी हूँ नहीं मैं (कविता–संग्रह) शमशेर बहादुर सिंह
1978 उतना वह सूरज है (कविता–संग्रह) भारत भूषण अग्रवाल
1979 कल सुनना मुझे (कविता–संग्रह) धूमिल
1980 जिन्देगीनामा–जिन्दाय रुख़ (उपन्यास) कृष्णा सोबती
1981 ताप के ताये हुए दिन (कविता–संग्रह) त्रिलोचन
1982 विकलांग श्रद्धा का दौर (व्यंग्य) हरिशंकर परसाई
1983 खूँटियों पर टँगे लोग (कविता–संग्रह) सर्वेश्वरदयाल सक्सेना
1984 लोग भूल गए हैं (कविता–संग्रह) रघुवीर सहाय
1985 कव्वे और काला पानी (कहानी–संग्रह) निर्मल वर्मा
1986 अपूर्वा (कविता–संग्रह) केदारनाथ अग्रवाल
1987 मगध (कविता–संग्रह) श्रीकांत वर्मा
1988 अरण्या (कविता–संग्रह) नरेश मेहता
1989 अकाल में सारस (कविता–संग्रह) केदारनाथ सिंह
1990 नीला चाँद (उपन्यास) शिवप्रसाद सिंह
1991 मैं वक़्त के हूँ सामने (कविता–संग्रह) गिरिजाकुमार माथुर
1992 ढाई घर (उपन्यास) गिरिराज किशोर
1993 अर्द्धनारीश्वर (उपन्यास) विष्णु प्रभाकर
1994 कहीं नहीं वहीं (कविता–संग्रह) अशोक वाजपेयी
1995 कोई दूसरा नहीं (कविता–संग्रह) कुँवर नारायण
1996 मुझे चाँद चाहिए (उपन्यास) सुरेन्द्र वर्मा
1997 अनुभव के आकाश में चाँद (कविता–संग्रह) लीलाधर जगूड़ी
1998 नए इलाक़े में (कविता–संग्रह) अरुण कमल
1999 दीवार में एक खिड़की रहती थी (उपन्यास) विनोद कुमार शुक्ल
2000 हम जो देखते हैं (कविता–संग्रह) मंगलेश डबराल
2001 कलि–कथा : वाया बाइपास (उपन्यास) अलका सरावगी
2002 दो पंक्तियों के बीच (कविता–संग्रह) राजेश जोशी
2003 कितने पाकिस्तान (उपन्यास) कमलेश्वर
2004 दुश्चक्र में स्रष्टा (कविता–संग्रह) वीरेन डंगवाल
2005 क्याप (उपन्यास) मनोहर श्याम जोशी
2006 संशयात्मा (कविता–संग्रह) ज्ञानेन्द्रपति
2007 इन्हीं हथियारों से (उपन्यास) अमरकान्त
2008 कोहरे में कैद रंग (उपन्यास) गोविन्द मिश्र
2009 हवा में हस्ताक्षर (कविता–संग्रह) कैलाश वाजपेयी
2010 मोहन दास (लघु उपन्यास) उदय प्रकाश
2011 रेहन पर रग्घू (उपन्यास) काशीनाथ सिंह
2012 पत्थर फेंक रहा हूँ (कविता–संग्रह) चंद्रकांत देवताले
2013 मिलजुल मन (उपन्यास) मृदुला गर्ग
2014 विनायक (उपन्यास) रमेशचन्‍द्र शाह
2015 आग की हँसी (कविता) रामदरश मिश्र
2016 पारिजात (उपन्‍यास) नासिरा शर्मा
2017 विश्वमिथकसरित्सागर (साहित्यिक समीक्षा) रमेश कुंतल मेघ
2018 पोस्ट बॉक्स नं. 203-नाला सोपारा (उपन्यास) चित्रा मुद्गल
2019 छीलते हुए अपने को (कविता) नन्दकिशोर आचार्य
2020 टोकरी में दिगन्त: थेरीगाथा: 2014 (कविता) अनामिका
2021 सम्राट अशोक (नाटक) दया प्रकाश सिन्हा
2022 तुमड़ी के शब्द (कविता-संग्रह) बद्री नारायण
2023 मुझे पहचानो (उपन्यास) संजीव
Note: (1962 में कोई पुरस्कार नहीं।)

साहित्य अकादमी पुरस्कार से प्रश्नोत्तरी

FAQ;
Q. साहित्य अकादमी पुरस्कारों के बारे में दो कथन?

Ans. भारत में सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार के बाद साहित्य अकादमी पुरस्कार माना जाता है। यह पुरस्कार पाने के लिए लेखक भारतीय नागरिक या भारतीय मूल का होना चाहिए।

Q. हिंदी के विषय में पहला साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता कौन है?

Ans. हिन्दी में साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त करनेवाले साहित्यकार माखनलाल चतुर्वेदी है। हिमतरंगिनी कविता संग्रह के लिए सन् 1955 में इस पुरस्कार से नवाजा गया था।

Q. साहित्य अकादमी पुरस्कार कितनी भाषाओं में दी जाती है?

Ans. 24 भाषाओं में साहित्य अकादमी पुरस्कार दी जाती हैं।

Q. साहित्य अकादमी की स्थापना किस वर्ष हुई थी?

Ans. 1954 में साहित्य अकादमी की स्थापना हुई।

Q. पहला साहित्य अकादमी सम्मान अंग्रेजी भाषा के लिए किसे दिया गया था?

Ans. अंग्रेजी भाषा में पहला साहित्य अकादमी सम्मान आर. के. नारायण को मिला।

Q. दिनकर को साहित्य अकादमी पुरस्कार कब मिला?

Ans. रामधारी सिंह ‘दिनकर’ 1959 में संस्कृति के चार अध्याय (भारतीय संस्कृति का सर्वेक्षण) के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला।

Q. सुमित्रानंदन पंत को साहित्य अकादमी पुरस्कार किस वर्ष में दिया गया?

Ans. सुमित्रानंदन पंत को 1960 में कला और बूढ़ा चाँद (कविता–संग्रह) के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला।

Q. भीष्म साहनी को किस उपन्यास के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला?

Ans. भीष्म साहनी का विभाजन पर केंद्रित प्रसिद्ध उपन्यास तमस के लिए 1975 में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला।

Q. कितने पाकिस्तान (उपन्यास) के साहित्य अकादमी पुरस्कार कब मिला?

Ans. कमलेश्वर का प्रसिद्ध उपन्यास कितने पाकिस्तान के लिए 2003 में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top