साहित्य अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार विजेताओं की सूची : Bal Sahitya Puraskar List

Dr. Mulla Adam Ali
0

Bal Sahitya Puraskar ये साहित्य अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार भारत में एक साहित्यिक सम्मान है जो बाल साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए दिया जाता है। साहित्य अकादमी प्रति वर्ष यह पुरस्कार उन लेखकों के लिए प्रदान करती है जो बच्चों के क्षेत्र में योगदान दिया है। एक विशेष समारोह में पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप  एक उत्कीर्ण तांबे की पट्टिका तथा 50,000/- रुपए की नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

Children's Literature Awards List

Children's Literature Awards List

Table of Contents;

• साहित्य अकादमी पुरस्कार (Sahitya Academi)

• बाल साहित्य क्या है (Children's Literature)

• बाल साहित्य पुरस्कार (Bal Sahitya Puraskar)

• बाल साहित्य प्रश्नोत्तरी (Children's Literature Question & Answers)

• FAQ (frequently asked questions)

Bal Sahitya Puraskar Hindi List

बाल साहित्य क्या है :

बाल साहित्य में वह समस्त साहित्य सम्मिलित हैं जो बच्चों के मानसिक स्तर को ध्यान में रखकर विशेष रूप से बच्चों के लिए लिखा जाता है। बाल साहित्य में बाल कहानियां और बाल कविताएं प्रमुख है। बाल साहित्य में कहानियां और कविताओं के साथ-साथ जीवनी, नाटक, उपन्यास आदि अनेक प्रकार के विधाएं है। बाल साहित्य का मुख्य उद्देश्य बच्चों को मनोरंजन करना और मनोरंजन के साथ उनमें अच्छे मूल्यों का विकास करना है, जैसे पंचतंत्र कथाएं, श्रवण कुमार की कथा आदि के आधार पर बच्चों में नैतिक मूल्यों का निर्माण करना बाल साहित्य का मुख्य उद्देश्य है।

जरूर पढ़े; बाल साहित्य क्या है और अच्छे बाल साहित्य की विशेषताएं : Children's Literature

साहित्य अकादमी :

राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था साहित्य अकादमी की स्थापना दिसम्बर 1952 में भारत सरकार के संकल्‍प सं. एफ-6-4/51 जी 2 (ए) द्वारा हुई। साहित्य अकादमी का उद्घाटन 12 मार्च 1954 को किया गया था। भारतीय भाषाओं में साहित्यिक क्षेत्र में विशेष योगदान देनेवालों के लिए प्रति वर्ष साहित्य अकादमी पुरस्कार दिए जाते है।  भारत की चौबीस भाषाओं में साहित्यिक क्षेत्र में साहित्यिक कृतियों के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। एक विशेष समारोह में पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप एक उत्कीर्ण तांबे की पट्टिका तथा 50,000/- रुपए की नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

बाल साहित्य पुरस्कार हिंदी विजेताओं की सूची :

साहित्य अकादमी हिन्दी बाल साहित्य पुरस्कार विजेताओं की सूची नीचे दी गई है, हिन्दी बाल साहित्य पुरस्कार साहित्य अकादमी द्वारा पहली बार 2010 में दिया गया है, 2010 से 2023 तक 14 हिन्दी बाल साहित्य पुरस्कार बाल साहित्य में विशेष योगदान देने वाले बाल साहित्यकारों को दिए है। बाल साहित्य विनर्स लिस्ट नीचे दी गई है।

जरूर पढ़े; उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान : बाल साहित्य सम्मान की हुई घोषणा, यहां देखें पूरी लिस्ट

List of Hindi Bal Sahitya Puraskar winners 2010-2023 :

वर्ष कृति नाम
2010 एक था ठुनठुनिया (उपन्यास) प्रकाश मनु
2011 बाल साहित्य के क्षेत्र में समग्र योगदान हेतु हरिकृष्ण देवसरे
2012 बाल साहित्य के क्षेत्र में समग्र योगदान हेतु बालशीरि रेड्डी
2013 मेरे प्रिय बालगीत (कविता संग्रह) रमेश तैलंग
2014 गाएँ गीत ज्ञान-विज्ञान के (कविता-संग्रह) दिनेश चमौला 'शैलेश'
2015 बाल साहित्य के क्षेत्र में समग्र योगदान हेतु शेरजंग गर्ग
2016 मटकी मटका मटकैना (उपन्यास) (स्व.) द्रोणवीर कोहली
2017 प्यारे भाई रामसहाय (कहानी) स्वयंप्रकाश
2018 मेरे मन की बाल कहानियाँ (कहानी) दिविक रमेश
2019 काचू की टोपी (कहानी) गोविंद शर्मा
2020 संपूर्ण बाल कविताएँ बालस्वरूप राही
2021 नाटक-नाटक में विज्ञान (नाटक-संग्रह) देवेन्द्र मेवाड़ी
2022 क्षमा शर्मा की चुनिंदा बाल कहानियाँ (कहानी-संग्रह) क्षमा शर्मा
2023 कौतुक ऐप (कहानी) सूर्यनाथ सिंह
2024 51 बाल कहानियां देवेंद्र कुमार

बाल साहित्य पुरस्कार प्रश्नोत्तरी

बाल साहित्य पुरस्कार हिंदी विजेताओं की सूची

1. हिन्दी में पहला बाल साहित्य पुरस्कार विजेता कौन है?

Ans. हिन्दी में साहित्य अकादमी प्रथम बाल साहित्य पुरस्कार विजेता प्रकाश मनु है, जिन्हे वर्ष 2010 में 'एक था ठुनठुनिया' उपन्यास के लिए बाल साहित्य पुरस्कार दिया गया।

2. हिंदी का बाल साहित्य पुरस्कार पाने वाली प्रथम महिला साहित्यकार कौन है?

Ans. हिन्दी में बाल साहित्य पुरस्कार प्राप्त करनेवाली पहली महिला साहित्यकार क्षमा शर्मा है, वर्ष 2022 में 'चुनिंदा बाल कहानियां' कहानी संग्रह के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

3. हिन्दी में दूसरा बाल साहित्य पुरस्कार किसे दिया गया?

Ans. हिन्दी में द्वितीय बाल साहित्य पुरस्कार विजेता हरिकृष्ण देवसरे है, वर्ष 2011 में बाल साहित्य के क्षेत्र में समग्र योगदान हेतु इन्हें बाल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

4. वर्ष 2012 के लिए बाल साहित्य पुरस्कार विजेता कौन?

Ans. वर्ष 2012 के लिए बाल साहित्य पुरस्कार विजेता बालशौरि रेड्डी जी है, वे चंदामामा मासिक बाल पत्रिका के संपादक भी रहे, तेलुगु और हिन्दी में प्रसिद्ध साहित्यकार बालशौरि रेड्डी को बाल साहित्य के क्षेत्र में समग्र योगदान हेतु बाल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

5. 2013 में बाल साहित्य पुरस्कार विजेता कौन है?

Ans. वर्ष 2013 में मेरे प्रिय बालगीत कविता संग्रह के लिए रमेश तैलंग को बाल साहित्य पुरस्कार मिला।

6. बाल साहित्य पुरस्कार 2014 में किसे मिला?

Ans. वर्ष 2014 में दिनेश चमौला ‘शैलेश’ को उनके 'गाएं गीत ज्ञान-विज्ञान के' कविता संग्रह के लिए बाल साहित्य पुरस्कार मिला।

7. साहित्य अकादमी 2015 बाल साहित्य पुरस्कार विजेता कौन है?

Ans. बाल साहित्य क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए वर्ष 2015 में शेरजंग गर्ग को बाल साहित्य पुरस्कार से नवाजा गया।

8. वर्ष 2016 के लिए बाल साहित्य का पुरस्कार किसे मिला?

Ans. द्रोणवीर कोहली को वर्ष 2016 में उनके उपन्यास 'मटकी मटका मटकैना' के लिए बाल साहित्य पुरस्कार मिला।

9. 2017 में बाल साहित्य पुरस्कार प्राप्त करनेवाले कौन है?

Ans. स्‍वयंप्रकाश को वर्ष 2017 के लिए उनकी कहानी 'प्‍यारे भाई रामसहाय' के लिए बाल साहित्य पुरस्कार दिया गया है।

10. बाल साहित्य पुरस्कार 2018 में किसे मिला?

Ans. वर्ष 2018 में हिंदी में प्रसिद्ध बाल साहित्यकार दिविक रमेश जी को कहानी 'मेरे मन की बाल कहानियां' के लिए साहित्य अकादमी द्वारा बाल साहित्य पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

11. साहित्य अकादमी 2019 बाल साहित्य पुरस्कार विजेता कौन है?

Ans. सम्पूर्ण भारत में ख्याति प्राप्त 1972 से बाल साहित्य, व्यंग्य एवं लघुकथा लेखन तीनों विधाओं में सक्रिय श्री गोविंद शर्मा जी को वर्ष 2019 में कहानी 'काचू की टोपी' के लिए बाल साहित्य पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। गोविंद शर्मा जी के अबतक 55 पुस्तकें प्रकाशित है।

12. 2020 के बाल साहित्य पुरस्कार विजेता कौन है?

Ans. संपूर्ण बाल कविताएं के लिए वर्ष 2020 में बालस्वरूप राही को बाल साहित्य पुरस्कार मिला।

13. देवेंद्र मेवाड़ी को बाल साहित्य पुरस्कार कब मिला?

Ans. वर्ष 2021 में नाटक संग्रह 'नाटक-नाटक में विज्ञान' के लिए देवेंद्र मेवाड़ी को बाल साहित्य पुरस्कार दिया गया।

14. 2023 के लिए बाल साहित्य पुरस्कार विजेता कौन है?

Ans. वर्ष 2023 के लिए कहानी 'कौतुक ऐप' के लिए सूर्यनाथ सिंह को बाल साहित्य पुरस्कार मिला।

15. 2024 में बाल साहित्य पुरस्कार किसे दिया गया?

Ans. वर्ष 2024 में बाल साहित्य पुरस्कार के विजेता देवेंद्र कुमार जी है, उनकी 51 बाल कहानियां के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

इस आर्टिकल में बाल साहित्य पुरस्कारों की सूची 2010 से 2023 तक गई है, बाल साहित्य का अर्थ और अच्छे बाल साहित्य की विशेषताएं, साहित्य अकादमी पुरस्कार राशि आदि महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई है। आप इसी तरह बाल साहित्य से संबंधित महत्त्वपूर्ण आलेख, कहानियां, कविताएं पढ़ने के लिए हमारे dr. mulla adam ali हिंदी भाषा और साहित्यिक ब्लॉग से जुड़े रहे, धन्यवाद।

FAQ;

Q. साहित्य अकादमी का मुख्यालय कहा है?

Ans. नई दिल्ली में साहित्य अकादमी का मुख्यालय स्थित है।

Q. साहित्य अकादमी की स्थापना कब हुई?

Ans. 12 मार्च 1954 को साहित्य अकादमी की स्थापना हुई।

Q. साहित्य अकादमी किस मुख्यमंत्री कौन है?

Ans. महाकाव्य कविता श्री बाहुबली अहिंसादिग्विजयम के लिए कन्नड़ में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री वीरप्पा मोइली को साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया।

Q. हिन्दी में पहला साहित्य अकादमी पुरस्कार किसे दिया गया है?

Ans. माखनलाल चतुर्वेदी हिन्दी पहला साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त करनेवाले साहित्यकार है।

Q. कितनी भाषाओं में साहित्य अकादमी पुरस्कार दी जाती है?

Ans. 24 भाषाओं में साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए साहित्यकारों को चुने जाते हैं।

ये भी पढ़ें; Jnanpith Award List : ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेताओं की सूची - Gyanpeeth

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top