मित्रता दिवस पर बाल कविता: अनोखी दोस्ती | पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश

Dr. Mulla Adam Ali
0

"Anokhi Dosti (A Unique Friendship)" is a heartwarming children's poem that celebrates the true spirit of friendship and teamwork. Through the bond between two animal friends, it encourages young readers to care for nature, protect the environment, and work together to make the world a better place.

A Unique Friendship – Friendship Day Poem for Kids with an Environmental Message

दोस्ती और पर्यावरण का संदेश देती बाल कविता अनोखी दोस्ती

दोस्ती और पर्यावरण का संदेश देती बाल कविता

सच्ची मित्रता केवल साथ निभाने तक सीमित नहीं होती, बल्कि अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित भी करती है। प्रस्तुत बाल कविता "अनोखी दोस्ती" में दो मित्रों के माध्यम से मित्रता, सहयोग और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संदेश दिया गया है। सरल भाषा और प्रेरक भावों से सजी यह कविता बच्चों को प्रकृति से प्रेम करने की सीख देती है।

अनोखी दोस्ती


देखो, आया पेड़ पर एक

काले मुँह का बंदर।

बैठा गुमसुम कुछ सोच रहा,

गहरे मन के अंदर।।


उसे देखकर काला कुत्ता

आया उसी के पास।

बोला, "प्यारे डंपी भाई,

बात है कोई खास?"।।


"गुमसुम से क्यों बैठे हो तुम?

लगते हो तुम उदास।

अपनी बात बताओ मुझको,

मिलकर करें प्रयास।"


बोला, "कालू भैया!

गर्मी करे बेहाल।

पानी नहीं और भोजन का

पड़ा चहुँ ओर अकाल।"


इस मानव के निजी स्वार्थ से

हुई धरती वीरान।

प्रकृति के बिगड़े स्वरूप से

चिंतित सारा जहान।।


मिट्टी को मिलकर हम खोदें,

लगाएँ उसमें बीज।

दोनों मिल पानी सींचें फिर,

करें नया कुछ जतन।।


अपने नेक प्रयासों से अब

खुशियाँ होंगी बहाल।

हमारी अनोखी दोस्ती की

सब जन देंगे मिसाल।।


- मधु माहेश्वरी, राजस्थान

निष्कर्ष; "अनोखी दोस्ती" बच्चों को सिखाती है कि सच्चे मित्र केवल एक-दूसरे का साथ ही नहीं देते, बल्कि समाज और प्रकृति के हित में भी मिलकर कार्य करते हैं। मित्रता, सहयोग और पर्यावरण संरक्षण का यह संदेश ही इस कविता की सबसे बड़ी विशेषता है।

ये भी पढ़ें; मित्रता दिवस पर कविता : प्यारा मित्र बनाओ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top