वीरों की भूमि | मधु माहेश्वरी की देशभक्ति कविता | स्वतंत्रता दिवस पर बाल कविता

Dr. Mulla Adam Ali
0

“Veeron Ki Bhoomi” by Madhu Maheshwari is a patriotic Hindi poem that pays tribute to India’s brave freedom fighters. Through simple and inspiring verses, the poem celebrates their sacrifices and encourages children to love and respect their nation.

Veeron Ki Bhoomi | Patriotic Hindi Poem | Independence Day Poem

स्वतंत्रता, राष्ट्रप्रेम और वीरों के बलिदान की स्मृतियों पर विशेष बाल कविता वीरों की भूमि

मधु माहेश्वरी की कविता ‘वीरों की भूमि’ स्वतंत्रता, राष्ट्रप्रेम और वीरों के बलिदान की स्मृतियों को बालमन से जोड़ती है। कविता में तिरंगे, आज़ादी और महान स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान की भावना सहज एवं प्रभावी ढंग से व्यक्त हुई है। यह रचना बच्चों में देशभक्ति और अपने वीरों के प्रति कृतज्ञता का भाव जगाती है।

स्वतंत्रता, राष्ट्रप्रेम और वीरों के बलिदान की स्मृतियों पर विशेष बाल कविता

वीरों की भूमि

 

आजादी का पर्व निराला

सबसे प्यारा सबसे न्यारा। 

आन-बान-शान है देश का,

राष्ट्र ध्वज तिरंगा हमारा।।


वीरों की भूमि है अनोखी

याद बलिदानों की कराऍं।

स्वतंत्रता की वर्षगांठ पर,

गाथा वीरों की बतलाऍं।।


आजाद,भगत सिंह,राजगुरु,

संग सावरकर वीर महान। 

मंगल पांडे, लक्ष्मी बाई,

सब वीरों का करें सम्मान।। 


आजादी-खातिर वीरों ने,

लोहा अपना मनवाया था।

नि:स्वार्थ भाव से सेवा कर,

परचम सबने फहराया था।।


आओ सारे साथी आओ,

हम वीरों का यशगान करें।

आजादी का पावन अवसर,

भारत माॅं का जयगान करें।।


- मधु माहेश्वरी, राजस्थान

निष्कर्षतः, ‘वीरों की भूमि’ कविता देश के वीर सपूतों के बलिदान को स्मरण करते हुए बच्चों में राष्ट्रप्रेम, सम्मान और कर्तव्यबोध की भावना जगाती है। सरल भाषा में रची यह कविता स्वतंत्रता के महत्व का सुंदर संदेश देती है।

ये भी पढ़ें; 12 Patriotic Poems for Kids | Indian Flag, Freedom & Love for India

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top