हिंदी कहानी : कहानी किसे कहते हैं | कहानी के प्रकार | 50+ हिन्दी कहानियां

Dr. Mulla Adam Ali
0

Hindi Kahani : Kahani Meaning and Definition in Hindi : Hindi Stories Writing

Kahani Meaning and Definition in Hindi

कहानी : कहानी लेखन, परिभाषा, विधा, तत्व, अंग और भेद एवं कहानी लिखने के नियम क्या है

प्रश्न; कहानी किसे कहते हैं? कहानी की परिभाषा बताइए? या कहानी के विविध रूप बताइए? या कहानी के अंग बताइए? अथवा कहानी के प्रकार बताइए, कहानी के तत्व बताइए? कहानी के भेद बताइए?

उत्तर: कहानी एक ऐसी विधा है जो मानव जीवन के किसी एक पक्ष का मनोहारी चित्रण किया जाता है। कहानी का उद्देश्य है किसी एक प्रभाव को उत्पन्न करना। आज हम इस आर्टिकल में कहानी, कहानी के उद्देश्य, कहानी की परिभाषा, कहानी किसे कहते हैं?, कहानी का अर्थ, कहानी के प्रकार और मुख्य तत्व, कहानी का उद्भव और विकास आदि के साथ हिंदी कहानी के बारे जानकारी प्राप्त करेंगे। Kahani in Hindi, Kahani Arth aur Paribhasha in Hindi, Kahani Ke Prakar, Hindi Kahani Lekhan..

कहानी किसे कहते हैं? : कहानी (अंग्रेजी; story) गद्य साहित्य की एक प्राचीन और लोकप्रिय मनोरंजक विधा है। कहानी साहित्य इस गद्य विधा में मानव जीवन के किसी एक पक्ष का सुरुचिपूर्ण कथात्मक वर्णन एवं कल्पना प्रधान हृदय स्पर्शी चित्रण किया जाता है। विश्व कवि रवीन्द्रनाथ टैगोर के शब्दों में "जैसे नदी जलस्रोत की धार है, उसी तरह कहानी का प्रवाह है।"

मानव जीवन का कहानी वह खण्ड है, इसकी कोई सीमा रेखा नहीं होती और किसी एक पक्ष का होना अनिवार्य नहीं।

कलम का सिपाही मुंशी प्रेमचंद ने कहानी और उपन्यास के अंतर को स्पष्ट करते हुए कहा कि "कहानी एक ऐसी रचना है, जिसमें मानव जीवन के किसी एक मनोभाव या किसी अंग को प्रदर्शित करना लेखक का उद्देश्य होता है। लेखक को उसके चरित्र, उसका कथा विन्यास, उसकी शैली सभी उसी एक भाव को पुष्ट करने होते हैं।" कहानी के तुलना में उपन्यास को देखा जाए तो कहानी में जीवन की किसी एक पक्ष को पुष्ट किया जाता है वही उपन्यास में मानव जीवन का संपूर्ण रूप को दिखाने का प्रयास किया जाता है। उपन्यास की तरह कहानी में सभी रसों का समावेश नहीं होता। हिंदी में प्रेमचंद, जैनेंद्र, यशपाल, जयशंकर प्रसाद, अज्ञेय, मन्नु भंडारी, रामवृक्ष बेनीपुरी, रघुवीर सहाय, देवकीनन्दन खत्री,  ज्ञानरंजन, उदय प्रकाश, फणीश्वरनाथ रेणु,  आदि प्रमुख लोकप्रिय कहानीकार हैं।

कहानी की परिभाषा : कहानी की परिभाषा अलग-अलग विद्वानों ने अलग-अलग परिभाषाएं दिए हैं। आइए कुछ कहानी के कुछ प्रमुख परिभाषाएं समझते हैं।

डॉ. श्यामसुंदर दास के शब्दों में कहानी की परिभाषा, "निश्चित लक्ष्य को ध्यान में रखकर लिखा गया एक नाटकीय आख्यान है।"

कहानी सम्राट मुंशी प्रेमचंद ने कहानी के बारे कहते हैं कि "कहानी एक ऐसी रचना है, जिसमें मानव जीवन के किसी एक मनोभाव या किसी अंग को प्रदर्शित करना लेखक का उद्देश्य होता है। लेखक को उसके चरित्र, उसका कथा विन्यास, उसकी शैली सभी उसी एक भाव को पुष्ट करने होते हैं।" कहानी में उपन्यास की तरह सभी रसों का समावेश नहीं होता।

चार्ल्स वैरेट के अनुसार कहानी की परिभाषा, "एक लघु वर्णनात्मक रचना कहानी है, कहानी में वास्तविक जीवन को कलात्मकता से प्रस्तुत किया जाता है। मनोरंजन करना कहानी का प्रमुख उद्देश्य है।"

बाबू गुलाब राय के अनुसार कहानी की परिभाषा,"स्वतः पूर्ण रचना है एक छोटी कहानी, कहानी में एक दिन या व्यक्ति केन्द्रित घटना का आवश्यक, लेकिन अप्रत्याशित ढंग से पात्रों में चरित्र पर प्रकाश डालने वाला कौतूहल पूर्ण वर्णन हो।"

एडगर एलिन पो (Edgar Allan Poe) के अनुसार कहानी की परिभाषा "कहानी एक बैठक में पढ़ा जा सकने वाली छोटी अख्यानात्मक रचना है, कहानी इसलिए लिखी जानी चाहिए पाठक पर एक समन्वित प्रभाव को उत्पन्न करें और अतिरिक्त तत्वों को कुछ न हो फिर अपने आप में पूर्ण हो"

कहानी का उद्भव और विकास : कहानी 1900 सदी में विकसित एक हास्य विधा है, कहानी की यात्रा हिंदी तक अंग्रेजी से बंगाल भाषा के जरिए पहुंची। मानव जन्म के साथ कहानी का भी जन्म हुआ, कहानी सुनना और कहना मनुष्य का आदिम स्वभाव बना गया। हमारे समाज में कहानियों की बड़ी लंबी परंपरा रही है, इसी।कारण हर एक सभ्य और असभ्य समाज में कहानी पाई जाती है।

कहानी लेखन के तत्व : कहानी लेखन मुख्य रूप से 6 तत्व होते हैं, ये कहानी में विशेष रूप से पाए जाते है और उनमें रस भरते हैं। कहानी लेखन के मुख्य 6 तत्व 1. कथावस्तु 2. चरित्र-चित्रण 3. कथोपकथन 4. देशकाल 5. भाषा-शैली 6. उद्देश्य।

1. कथावस्तु : कथानक या कथावस्तु कहानी के ढाँचे को कहा जाता है, ये कहानी का केंद भी है। कहानी के ढाँचे के बिना कहानी की रचना नहीं की जा सकती, कल्पना करना भी असंभव है। इसके आरम्भ, आरोह, चरम स्थिति तथा अवरोह इसके चार अंग है।

2. चरित्र-चित्रण : पात्रों के द्वारा ही कहानी का संचालन होता है, चरित्र चित्रण यह है पत्रों के गुण और दोष।

3. कथोपकथन या संवाद : संवाद कहानी में विशेष महत्व रखता है। कहानी में संवाद के द्वारा पत्रों के मनोभावों और मानसिक अन्तर्द्वन्द को प्रकट किया जाता है।

4. देशकाल या वातावरण : देश काल कहानी को प्रभावशाली बनाने के लिए जरूरी है, देशकाल कहानी में वास्तविकता लाती है।

5. भाषा-शैली : देशकाल के अनुसार भाषा-शैली को कहानी में सजाया जाता है प्रस्तुतीकरण में कलात्मकता लाने के लिए।

6. उद्देश्य : प्रत्येक कहानी के अलग अलग उद्देश्य होते हैं, कहानी केवल मनोरंजन के लिए ही नहीं बल्कि प्रेरणा स्त्रोत भी है।

कहानी के प्रकार : कहानी दो प्रकार होती है 1. वास्तविक कहानियां 2. काल्पनिक कहानियां। कहानी के प्रकार में कहानियों का वर्गीकरण कुछ इस प्रकार है 1. धार्मिक कहानियां 2. ऐतिहासिक कहानियां 3. सामाजिक कहानियां 4. यथार्थवादी कहानियां 5. आदर्शवादी कहानियां 6. आदर्शोन्मुख यथार्थवादी कहानियां 7. घटना प्रधान कहानियां 8. चरित्र प्रधान कहानियां 9. समस्या प्रधान कहानियां आदि।

1) धार्मिक कहानियाँ : धार्मिक कहानियां सदाचरण से संबंध रखते हैं, रामायण और महाभारत धार्मिक कहानियां हैं।

2) ऐतिहासिक कहानियाँ : इतिहास के घटनाओं पर आधारित कहानियां ऐतिहासिक कहानियां हैं। इन कहानियों में राजनीति, इतिहास का वर्णन किया जाता है।

3) सामाजिक कहानियाँ : समाज के समस्याओं पर लिखी गई कहानियां हैं, समाज के रीति रिवाजों पर लिखे जाने वाले कहानियां सामाजिक कहानियां हैं।

4) यथार्थवादी कहानियाँ : यथार्थवादी कहानियों में जीवन का यथार्थ चित्र होता है।

5) आदर्शवादी कहानियाँ : आदर्शवादी कहानियाँ आदर्श प्रधान होती है क्या करणीय है? क्या करणीय नहीं है? इन कहानियों।का मुख्य उद्देश्य है।

6) आदर्शोन्मुख यथार्थवादी कहानियाँ : इन कहानियों की दृष्टि आदर्शवादी और धरातल यथार्थवादी होती है। ये कहानियां शैली की दृष्टि से तीन प्रकार है।

7) घटना प्रधान कहानियाँ : घटना प्रधान कहानियां में सामाजिक या ऐतिहासिक घटना के आधार होते हैं।

8) चरित्र प्रधान कहानियाँ : चरित्र चित्रण पर आधारित कहानियां हैं।

9) समस्यात्मक कहानियाँ : किसी समस्या को लेकर लिखी गई कहानियां समस्या प्रधान कहानियां हैं। ये कहानियां धार्मिक, राजनैतिक या मनोवैज्ञानिक हो सकती है।

डॉ. मुल्ला आदम अली हिंदी भाषा और साहित्यिक ब्लॉग पर महत्वपूर्ण कहानियों के लिंक निम्नलिखित हैं। लिंक के जरिए आप इन कहानियों को पढ़े और अपनी राय दें। 50+ कहानियां हिंदी में। हिन्दी शिक्षाप्रद कहानियां, नीतिपारक कहानियां, रोचक हिंदी कहानियां, मजेदार हिंदी कहानियां, विज्ञान संबंधी हिंदी कहानियां, विभाजन की कहानियां, सांप्रदायिकता संबंधी कहानियां, सांप्रदायिक सौहार्द की कहानियां, हिंदी बाल कहानियां आदि।

हिन्दी कहानियां / Stories in Hindi

50+ Stories in Hindi

50+ Stories in Hindi : 50 से अधिक हिंदी कहानियां

1. महुआ (कहानी) - अजीत मिश्रा

2. मिट्टी का कटोरा (कहानी) - डॉ0 मोहम्मद अरशद ख़ान

3. छोटी सी बात (कहानी) - रोचिका शर्मा

4. मोहित ने समझी भूल : रोचिका अरुण शर्मा की कहानी

5. रोटी वाला (कहानी) - डॉ. वर्षा महेश

6. ध्वजारोहण (बाल कहानी) : Republic Day Special Kahani - निधि मानसिंह

7. Azadi ki Tadap Hindi Kahan: आजादी की तड़प हिंदी कहानी

8. बाल कहानी: राजकुमार रतन और मोर

9. बाल कहानी: गुड टच, बैड टच - नीरू सिंह

10. हिन्दी लघुकथा: मेहमान - नीरू सिंह

11. बाल कहानी : रोहन का पश्चाताप - निधि मानसिंह

12. बाल कहानी : ऐना की बहादुरी - मानसी शर्मा

13. बुरुस के पुष्प, खुबानी, देवदार, चीड़ के वृक्ष और बर्फ से ढके रास्ते - शालिनी साहू

14. दिविक रमेश की कहानी भीतर बाहर : Divik Ramesh

15. कहानी तेनालीराम की चतुराई : THE INTELLIGENCE OF TENALI RAMA

16. लघुकथा दो किस्त - Hindi Short Story : निधि मानसिंह

17. उनका जीवन कहानी : सुनंदा भावे द्वारा अनुवादित हिमांशी शेलत की कहानी हिंदी में 

18. नशीले धूम्र-छल्लों का संसार : विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विशेष कहानी

19. जंगल हमें बचाना है : Hindi Moral Story for Kids

20. लघुकथा : पत्थर विश्वास - बी. एल. आच्छा

21. पितृ दिवस पर मार्मिक लघुकथा - पिता : Father's Day Kahani

22. Rani Titli Hindi Kahani: बद्री प्रसाद वर्मा अनजान की कहानी रानी तितली

23. कछुआ और मगरमच्छ की कहानी : Crocodile and Tortoise Story in Hindi

24. भोला की बहादुरी : हिंदी कहानी - Bhola Ki Bahaduri

25. माँ की अनमोल ममता की कहानी : Emotional Story On Mother's Day In Hindi

26. विरासत में मिली बेटियाँ : उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा सांत्वना पुरस्कार प्राप्त पूनम सिंह की कहानी

27. लघुकथा : फीको-फच्च, मीठो-गट्ट - बीएल. आच्छा

28. बाल कहानी - चाबी खो गई हिंदी बाल कहानी : Bal kahani in hindi

29. प्रेरक कहानी: परिश्रम का महत्व पर एक कहानी : परिश्रम का फल - The Best Stories in hindi - Hindi Story

30. हिंदी कहानी : लावारिस लाश | Hindi Kahaniya

31. फर्क : Short Story Fark - Hindi Top Kahaniya - Laghukatha

32. विधाता की महिमा : Vidhata Ki Mahima - Best Khaniya Hindi Me

33. बाल कहानी: पापा के जूते - दिल को छू लेने वाली कहानी

34. बाल कहानी : सच्ची सहेली -Bal kahani in hindi 

35. बाल कहानी हिंदी में हाथीदादा बुरे फंसे : Bal Kahani In Hindi

36. असग़र वजाहत की कहानी - मुक्ति

37. मोहन राकेश की कहानी : मलबे का मालिक

38. असग़र वजाहत की कहानी - मैं हिन्दू हूँ

39. बदीउज़्ज़माँ की कहानी परदेसी : Badiuzzaman ki Kahani Pardesi

40. चित्रा मुदगल की कहानी लपटें : Laptein by Chitra Mudgal

41. अगम अथाह और अधूरी कहानी : Vishnu Prabhakar ki Kahaniyan

42. गीतांजलि श्री द्वारा लिखी गई कहानी बेलपत्र : Geetanjali Shree

43. सरहद के इस पार : Sarhad Ke Is Paar by Nasira Sharma

44. सबीना के चालीस चोर कहानी : Sabeena Ke Chaalees Chor by Nasira Sharma

45. शरणार्थी समस्या पर आधारित एक वैचारिक कहानी है : अज्ञेय की ‘मुस्लिम-मुस्लिम भाई-भाई’

46. आतंकवाद के सच को व्यक्त करती कहानी मूषक : Namita Singh ki Kahani Mushak

47. चारा काटने की मशीन : Upendranath Ashk story Chara Katne ki Machine

48. सूर्यबाला की कहानी शहर की सबसे दर्दनाक घटना : Suryabala Stories in Hindi

49. कृष्णा सोबती की कहानी सिक्का बदल गया : Story Sikka Badal Gaya by Krishna Sobti

50. पारिवारिक और सामाजिक जीवन पर सांप्रदायिकता का प्रभाव और हिंदी कहानी

51. राजस्थानी बाल कहानियां : एक दृष्टि - दीनदयाल शर्मा

52. सांप्रतिक हिंदी कहानियों में जाति भेद भावना

इस आर्टिकल में कहानी के बारे में जानकारी दी गई है। कहानी का मुख्य उद्देश्य मनोरंजन करना है, मनोरंजन के साथ कहानी शिक्षाप्रद कहानी, विभाजन की कहानियां, सांप्रदायिकता कहानियां, नीतिपरक कहानी होती तो कहानी सार्थक होने की संभावना है। कहानी किसे कहते हैं, अच्छी कहानी के गुण, कहानी के प्रकार, कहानी के तत्व, कहानी परिभाषा के साथ महान लोगों के कहानी पर विचार भी इस लेख में दिया गया है। आप कहानी पर इस महत्वपूर्ण लेख पढ़े और शेयर करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top